हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवक की जो साल भर में ही 23 बच्चों का ऑर्गेनिक पिता बन जाता है। असलियत में स्टार्टिंग में तो उसने शौक के रूप में स्पर्म डोनेट शुरू किया था लेकिन धीरे-धीरे उसने इसे अपना परमानेंट पैसा बना लिया। आजकल इस युवक के ऊपर जांच भी बिठा दी गई है।

दरअसल यह मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। इस शख्स का नाम एलन फान है। यह युवक अपने स्पर्म डोनेशन को लेकर के काफी फेमस हो चुका है। एक इंटरव्यू में इस शख्स ने बताया की महिलाएं इसके स्पर्म को इसके नस्ल और स्पर्म के हेल्थी होने के कारण काफी पसंद करती हैं। इस युवक का स्पर्म महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है।

अपने रिपोर्ट में डेली मेल ने लिखा है की एलन के खुद के दो बच्चे हैं। लेकिन प्राइवेट से स्पर्म डोनेट करते करते उसने अभी तक करीबन 23 बच्चों को जन्म दिया है। ध्यान रहे कि वह जिस फर्टिलिटी सेंटर में स्पर्म डोनेट करता है वह रजिस्टर्ड है।

स्पर्म डोनेट करते करते हैं ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इस शख्स जिसकी उम्र 40 साल है इसकी जांच भी शुरू हो चुकी है। शिकायत की बात करें तो कुछ फर्टिलिटी केंद्रों ने एलन के बारे में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर के अलावा भी अपने स्पर्म को डोनेट किया एवं निर्धारित सीमा से ज्यादा बच्चे पैदा किए।

ऑस्ट्रेलियाई कानून के अनुसार एक पुरुष अपने पूरे जीवन में सिर्फ और सिर्फ 10 परिवार क्रिएट कर सकता है। लेकिन एलन ने बताया कि वह मजबूर था। वह महिलाओं को अपना स्पर्म देने से मना नहीं कर पाया और यहां तक की उसने एक ही दिन में तीन तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। महिलाएं सिर्फ एलन का स्पर्म लेना ही पसंद करती थी।