21.1 C
New Delhi
Sunday, November 26, 2023
HomeMotivationबचपन में घर की आर्थिक स्तिथि सही ना होने के कारण गोबर...

बचपन में घर की आर्थिक स्तिथि सही ना होने के कारण गोबर उठाना पड़ा,आज करोड़ों का करते हैं बिज़नेस, 100 लोगों को दे रहे हैं रोज़गार

जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है वह कभी असफल नही हो सकता है। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति जो कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए किराने की दुकान तो कभी सैलून में नौकरी करता था आज वो खुद ऐप डेवलप करके सैलून की शॉप खोलकर करोड़ो कमा रहा है।

हरियाणा के रहने वाले गौरव राणा ने अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। वो आज ऐप डेवलप करके अपना खुद का ऑनलाइन सैलून चला रहे हैं जिसकी नेटवर्थ 20 करोड़ से अधिक है। आइये जानते है उनके बारे में।

गौरव करते हैं खूब मेहनत

गौरव का सफर संघर्ष भरा रहा है। उनके पिताजी क्रॉकरी का बिजनेस किया करते थे। जिससे परिवार का खर्च आसानी से चल रहा था लेकिन इसी बीच उनके पिता और चाचा नशा करने लगे जिसकी वजह से उन्हें बिज़नेस में घाटा हो गया। उन्हें सब कुछ बेचकर वापस गांव लौटना पड़ा। घर की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होने लगी। गौरव की हालत यह हो गई कि उन्हें खाना पकाने के लिए सड़कों पर से लकड़ी और गोबर लाना पड़ता थे।

दुकान पर की नौकरी

घर की आर्थिक स्थिति सही करने के लिए गौरव के दादा जी ने गांव में किराने की दुकान खोली। गौरव स्कूल के बाद वहां काम करने लगे। ताकि परिवार का खर्च निकल सके। इतना ही नहीं गौरव खाली वक्त में नाई की दुकान पर भी काम करते थे। गौरव के दादा जी कहते थे कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। इसलिए वो हर उस काम को कर रहे थे।

गौरव ने शुरू किया बिज़नेस

गौरव ने संघर्षों से जूझते हुए 2008 में बोर्ड एग्जाम पास किया पैसे की कमी के चलते इंजीनियरिंग या मेडिकल करने के बजाय उन्होंने आगरा के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की। 2011 में इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में उनकी जॉब लग गई। जिससे ठीक-ठाक आमदनी होने लगी। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट का काम भी शुरू कर दिया। वो दिन में कुछ ना कुछ काम करते रहते थे और रात मे नौकरी करते थे। लेकिन इवेंट मैनेजमेंट का काम में उन्हें सफलता नहीं मिली, जल्द ही उन्हें इसे बंद करना पड़ा।

ब्यूटी सैलून में किस्मत आजमाई

अपनी टीम के साथ गौरव

अपनी असफलताओं से सीखते हुए गौरव ने सलून सर्विस शुरू करने का फैसला लिया। नौकरी के साथ-साथ वो यह काम करते थे। इसके लिए उन्होंने एक ऐप डेवलप किया। इसकी मदद से लोग अपने मन मुताबिक जगह पर सर्विस के लिए ऑर्डर करते थे और गौरव उन्हें वो सर्विस प्रोवाइड कराते थे।

करोड़ो में कमाई हुई

इसमें कमाई अच्छी होने लगी। इसके बाद गौरव ने नौकरी छोड़ कर इंदौर और हरियाणा में कैलेप्सो नाम से सैलून ओपन किया। साल 2019 में गौरव ने रेलवे यात्रियों के लिए ऑन डिमांड सलून की सर्विस लॉन्च की। देखते ही देखते गौरव करोड़ों में कमाई करने लगे। गौरव ब्यूटी सैलून का स्टार्टअप चला रहे हैं। मध्यप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनके सैलून हैं। वे इन राज्यों में ऑन डिमांड सर्विस भी प्रोवाइड कराते हैं। यानी जिसे जहां भी सर्विस चाहिए, वो एक कॉल पर सैलून की पूरी सर्विस ले सकता है। महज चार साल में उनकी कंपनी का वैल्यूएशन 20 करोड़ रुपए हो गया है। 150 से ज्यादा लोगों को उन्होंने रोजगार भी दिया है।

गौरव आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular