सरकार तेज़ी से किसानों के हित में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी बहुत सी स्कीम निकली है, जिससे वह किसानों को अधिक से अधिक मुनाफा देने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक कर कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में योगी ने जैविक खेती पर ज़ोर देते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात कही है। उनका कहना है कि जैविक खेती में आगे बढ़ने की उम्मीद है, इससे किसानों को बहुत लाभ होगा और प्रधानमंत्री की यह योजना भी सफल होगी।

मुख्यमंत्री योगी किसानों को दे रहे आगे बढ़ने का मौका
मुख्यमंत्री योगी ने झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव को देखते हुए पूरे प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट महोत्सव के आयोजन की बात कही है। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट तथा ब्लैक राइस की खेती ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री योगी लोगों की मांग समझते हुए कहते हैं कि इस वक्त लोग ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की ज्यादा मांग कर रहे हैं इसलिए उन्होंने सभी मण्डलों में ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद प्रमाणित करने वाली लैब बनाने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश तेज़ी से प्रगति की और बढ़ रहा है
जो धान उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों से खरीदा था, उसे सुरक्षित भण्डारण की समुचित व्यवस्था करने का योगी द्वारा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2021-22 में गेहूं को खरीदने की सभी तैयारियां वक्त पर करने के भी आदेश दिए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर लाने के लिए योगी ने कहा कि जिन मण्डलों में यूनिवर्सिटी नहीं है, वहां पीपीपी मोड पर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में बनने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस एवं फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट को सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित करने की बात कही है।