26.1 C
New Delhi
Thursday, November 23, 2023
HomeFactपहले मुर्गी आई या अंडा, वैज्ञानिकों को इसका जवाब मिल गया है,...

पहले मुर्गी आई या अंडा, वैज्ञानिकों को इसका जवाब मिल गया है, अब आप भी जान ल‍ीजिए

यह सवाल हमेशा हर किसी के जहन में होता है। अक्सर लोगों से यह सवाल पूछा जाता है की धरती पर पहले क्या आया पहले मुर्गी आई या अंडा।

शोध से जुडे़ प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा है कि, लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई।

इतिहास जानना जरूरी

जब इस सवाल पर वैज्ञानिको ने रिसर्च की तो उन्होंने अपने रिसर्च के के मुताबिक ये कहा है की डायनासोर का इतिहास लगभग 19 करोड़ साल पहले का है और किसी भी पहले पक्षी का इतिहास 15 करोड़ साल पहले का है इसका मतलब है की डायनासोर का इतिहास किसी भी पक्षी के इतिहास से 4 करोड़ साल पहले का है और आप सब तो जानते ही होंगे की डायनासोर अंडा देते थे और इसका मतलब ये है की किसी भी पक्षी के इस दुनिया मे आने से पहले ही इस दुनिया मे अंडा मौजूद था और इससे ये पता चलता है की पहले अंडा आया और उसके बाद मे कोई पक्षी आई।

कुछ ने मुर्गी को पहले माना

कुछ वैज्ञानिकों के रिसर्च के मुताबिक पहले अंडा नही मुर्गी आई है क्योंकि अंडे मे जो ओवोक्लाईडिन प्रोटीन पाई जाती है वो सिर्फ और सिर्फ मुर्गियों मे ही निर्मित होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडे के तैयार होने के लिए ओवोक्लाइडिन (OC-17) नाम का प्रोटीन जरूरी होता है। यही प्रोटीन अंडे के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यह खास तरह का प्रोटीन गर्भवती होने के दौरान मुर्गी के गर्भाशय में बनता है। इससे साफ होता है कि पहले मुर्गी आई थी अंडा नहीं।

मुर्गी से अंडा पैदा हुआ

रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे के खोल के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है इसलिये पहले अंडा आया या मुर्गी अब यह पहेली सुलझ गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पहले मुर्गी आई और इसके बाद अंडा पैदा हुआ। इन तमाम सवालों के बावजूद भी कई वैज्ञानिक अभी भी इस अनसुलझे पहेली को सुलझाने में लगे हुए हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular