24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeFactG का क्या मतलब है फेमस बिस्कुट Parle-G के पैकेट पर ?...

G का क्या मतलब है फेमस बिस्कुट Parle-G के पैकेट पर ? आइये जानते है

सामान्य ज्ञान अपने नाम के अनुसार ही बतलाता है की इसका ज्ञान सामान्य है। इसका ज्ञान हर सामान्य व्यक्ति को होना चाहिए।

प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपयोगी

निजी,अकादमिक और व्यावसायिक स्तर के संदर्भ में सामान्य ज्ञान बहुत उपयोगी है। सामान्य ज्ञान बैंकिंग,आईटी या अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। आज के जीवन में भी सामान्य ज्ञान बहुत उपयोगी है क्योंकि यह सामान्य चीजों के बारे में हमें बतलाता है।

साक्षात्कार में सामान्य ज्ञान उपयोगी

सिविल परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान का महत्व तब बढ़ जाता है जब इसके प्रश्न साक्षात्कार के दौरान पूछे जाते हैं। युपीएससी के साक्षात्कार में इससे जुड़े प्रश्न प्रतिभागियों के लिए और भी महत्वपूर्ण बन जाते हैं। आइये हम कुछ सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों को देखते है। जो हमारे आस-पास से ही जुड़े हुए है। यह प्रश्न आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।

सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न

प्रश्न 1- मिर्च तीखी क्यों रहती है?

उत्तर – मिर्च में कैप्सिसिन नामक कंपाउंड तीखेपन की वजह होते है. जिससे की मिर्च तीखी लगती है।

प्रश्न 2- कैलकुलेटर को हिंदी में क्या कहा जाता है?

उत्तर– कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहते है. कैलकुलेटर का प्रयोग 17वीं सदी कैलकुलेटर शब्द के साथ ही होता आ रहा है। कोई इसका हिंदी नाम नहीं लेता है। सभी लोग इसे कैलकुलेटर नाम से ही जानते है।

प्रश्न 3- दुनिया में सबसे पहले लिपस्टिक का अविष्कार किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर – आपको बता दें कि अरब वैज्ञानिक अबुलकोसिस द्वारा सबसे पहले 9वीं ईसवी में ठोस लिपस्टिक का अविष्कार किया गया था।

प्रश्न 4- किस जीव की आकृति पैर की चप्पल के जैसी रहती है?

उत्तर – पैरामीशियम की आकृति पैर की चप्पल के जैसी रहती है।

प्रश्न – 5. Parle-G के पैकेट पर G का अर्थ क्या होता है?

उत्तर – पार्ले जी बिस्कुट में G के अर्थ कई बताए जाते रहे हैं. जैसे पार्ले जी को 1980 के दशक तक Gluco कह कर बुलाते थे जिसका मतलब था ग्लूकोज होता है, बाद में इसे G फॉर जीनियस भी कहा जाने लग गया था. हालाँकि इस G का मतलब ग्लूकोज से ही था.

प्रश्न – 6. जापान पर परमाणु बम कौन से सन में किसके द्वारा गिराया गया था?

उत्तर – 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराया गया था।

प्रश्न – 7. क्या आपको पता है कि पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ कौन-सा होता है?

उत्तर – पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ निकेल होता है।

प्रश्न – 8. बताइए मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसी तारीख को घोषित कर दिया गया था?

उत्तर – दरअसल मोर के बेहद सौंदर्यात्मक होने की वजह से ही भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी,1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर दिया गया था।

अगर आपको यह प्रश्न और इसके उत्तर अच्छे लगे हो तो आप दूसरों के साथ इसे साझा जरूर करें। यह प्रश्न आपके लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होंगे।

Shubham Jha
Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular