आप लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि सोशल मीडिया पर एक हाथी की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उसके निराले अंदाज को देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल इस प्यारे से हाथी की तस्वीर को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है जिसके बाद इस हाथी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में एक हाथी पेंट और शर्ट पहने हुए है जिसे देखकर लोग खूब हंस भी रहे हैं। कई उसके क्यूटनेस और प्यारे व निराले अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं जब लोगों को सोशल साइट पर हाथी की अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिली है। इससे पहले हाथी या तो नदी या तालाब में नहाते हुए नजर आते थे, या कई तरह के अठखेलियां करते नजर आते हैं, या फिर सर्कस में कई तरह के करतब दिखाते हुए भी नजर आते हैं लेकिन इस बार एक हाथी अपने पहनावे और निराले अंदाज के कारण लोगों की पसंद बन चुका है।
दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस हाथी की तस्वीर शेयर की है जिसके बाद यह हाथी लोगों के बीच एक चर्चा का कारण बन गया है। इस तस्वीर में हाथी पर्पल कलर की शर्ट और उजले रंग की पैंट पहने हुए है और इस पोशाक में यह हाथी बहुत प्यारा लग रहा है। आनंद महिंद्रा ने इस हाथी की तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ‘अतुल्य भारत’ ‘एली-पैंट’ के नाम के कैप्शन देकर पोस्ट किया है।
Incredible India. Ele-Pant… pic.twitter.com/YMIQoeD97r
— anand mahindra (@anandmahindra) March 3, 2021
गौरतलब हो कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा वक्त बे वक्त यूनिक तस्वीरें बेहतरीन कैप्शन के साथ ट्विटर हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। उनकी शेयर की गई तस्वीरें सोशल साइट पर बहुत वायरल होती है। उनके ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई हालिया तस्वीर जिसमें उन्होंने एक हाथी की तस्वीर शेयर की है काफी वायरल हो रही है।