28.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023
HomeBusiness1 करोड़ की नौकरी छोड़ी,किया लिपस्टिक का बिजनेस,100 करोड़ की कंपनी खड़ी...

1 करोड़ की नौकरी छोड़ी,किया लिपस्टिक का बिजनेस,100 करोड़ की कंपनी खड़ी की

मेहनत ही सफलता की चाभी है। आप जितना मेहनत करेंगे उतने जल्दी सफलता आपके कदम चूमेगी। सफल इंसान फल की चिंता किए बिना मेनहत करते जाता है।

आज हम आपको शुगर कॉस्मेटिक की सह-संस्थापक श्रीमती विनीता सिंह के बारे में बताएंगे जिन्होंने सोच और मेहनत के दम पर आज 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

1 करोड़ की नौकरी छोड़ी

आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई करने वाली श्रीमती विनीता सिंह शुरू से ही अपना बिज़नेस करना चाहती थीं। जब उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की उसी समय कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान उन्हें 1 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ जॉब ऑफर मिला था। लेकिन विनीता सिंह ने इस पैकेज को लेने से मना कर दिया था। एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके घर में किसी ने बिज़नेस नहीं किया था लेकिन विनीता कुछ नया करना चाहती थी इसलिए उन्होंने खुद का व्यापार किया।

पति ने दिया साथ

विनीता सिंह ने अपने पति श्री कौशिक मुखर्जी के साथ बिजनेस शुरू किया था। दोनों ने एकसाथ बिजनेस की शुरूआत की थी। कौशिक मुखर्जी भी आईआईएम से ही पास आउट हैं। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों ने साल 2015 में अपने बिजनेस को शुरू करने का फैसला किया। विनीता और कौशिक ने एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप की शुरूआत की। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम के जरिए अपने प्रोडक्ट बेचने की शुरूआत की थी।

100 करोड़ की कंपनी खड़ी की

कभी एक छोटे से स्टार्टअप से शुरूआत करने वाली श्रीमती विनीता सिंह ने आज केवल कॉस्टमेटिक बेचकर 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। उनकी कंपनी का हर साल का टर्नओवर 100 करोड़ से ज्यादा है। उनकी कंपनी का 45 फीसदी रेवेन्यु रिटेल आउटलेट्स और 45 फीसदी रेवेन्यु ऑनलाइन माध्यम से आता है। अगर पिछले साल का टर्नओवर देखें तो शुगर कॉस्मेटिक्स का व्यापार 100 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है।

महिलाओं के बीच प्रसिद्ध

आज बाजार में कई नामी कंपनियों के प्रोडक्ट मौजदू हैं लेकिन इसके बाद भी विनीता के शुगर कॉस्मेटिक्स ने अपनी खास जगह बनाई है। उनके प्रोडक्ट पर कोई खास डिस्काउंट भी नहीं होता। इसके बाद भी शुगर कॉस्मेटिक्स 30 हजार से ज्यादा ऑर्डर को पूरा कर रहा है और अपनी क्वालिटी से खास पहचान बना रहा है।

महिलाओं के साथ किया काम

विनीता ने अपने स्टार्टअप को शुरू करने के बाद 1,000 से अधिक महिलाओं के साथ काम किया है। अपनी स्थापना के चार साल के अंदर ही, SUGAR Cosmetics ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। ऐसा करने में कई बड़े ब्रांड्स को लगभग 20 साल लग जाते हैं लेकिन शुगर कॉस्मेटिक की सह संस्थापक विनीता सिंह ने बहुत कम समय में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है।

आज अपने मेहनत के बदौलत विनीता सिंह ने समाज मे अलग पहचान बनाई है।

Shubham Jha
Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular