हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी हमेशा चर्चा में रहती हैं। गायन से लेकर डांस और अदा तक उनकी हर बात ही निराली है।
कभी वह अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहती है तो कभी बयानों की वजह से। अब खबर आ रही है कि सपना दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था।
सपना हैं दोबारा प्रेग्नेंट
दरअसल, सपना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे पीली साड़ी, चेहरे पर मुस्कान और बढ़े हुए पेट पर हाथ रखे नजर आ रही है। सपना चौधरी पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान पहली बार मां बनी थी। एक बार फिर से उनके प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैन्स काफी खुश हो गए थे। सपना के फैंस की कमी नही है।
वीर साहू से हुई थी शादी
सपना की शादी का खुलासा उनकी माँ ने किया था। उन्होंने बताया था कि सपना ने दिसम्बर 2019 में कुछ करीबी लोगो की उपस्थति में वीर साहू से शादी कर ली थी। उसी समय वीर के परिवार में किसी की मृत्यु के बाद यह शादी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। सपना ने फिर जनवरी में कोर्ट मैरिज की, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की थी। वीर हरियाणा के हिसार के रहने वाले है।
पति के द्वारा ही पहले बेटे की जानकारी
वीर ने अपने पहले बेटे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ही दिया था। इसकी जानकारी वीर ने स्वयं फेसबुक लाइव के द्वारा दी थी। यह खबर आते ही ये खबर आग की तरह फ़ैल गई थी और सभी उनके फैन्स पूरी तरह अचंभित हो गए थे।
सपना ने खुद दी जानकारी
सपना ने वायरल हो रहे इस खबर को अफवाह बताया है। सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी की सपना दोबारा प्रेग्नेंट है पर अब सपना ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि यह खबर महज एक अफवाह है सपना का अभी दूसरे बच्चे की कोई योजना नही है। वह फिलहाल अभी अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।