22.1 C
New Delhi
Friday, November 24, 2023
HomeBollywoodकितनी संपत्ति के मालिक हैं मनोज बाजपेयी?आइये जानते है

कितनी संपत्ति के मालिक हैं मनोज बाजपेयी?आइये जानते है

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा से अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतते आए हैं। मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री में उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो अपनी एक्टिंग से जादूगरी जगाना जानते हैं।

लेकिन इस अभिनेता की भी राह इतनी आसान नही रही है। इन्होंने काफी संघर्ष के बाद आज सफलता हासिल की है। आज हम आपको बताएंगे की मनोज वाजपेयी वर्तमान में कितने संपति के मालिक हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

थिएटर से टीवी तक का सफर

एक्टर ने थिएटर से टीवी और टीवी से फिल्मों तक का बड़ा लंबा सफर मनोज ने तय किया है। उनकी कई फ़िल्में ऐसी हैं जो लोगों की हमेशा पहली पसंद बनी हुई हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण के एक छोटे से गांव बेलवा बहुअरी से ताल्लुख रखने वाले मनोज वाजपेयी का बचपन आभाव में ही बीता। मनोज बाजपेयी की शुरूआती पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने केआर हाई स्कूल बेतिया से अपनी स्कूल की पढ़ाई की है। इसके आगे की पढ़ाई के लिए मनोज ने दिल्ली का रुख किया था।

सुसाइड का भी मन बनाया

मनोज को एक्टिंग से बहुत प्यार था। मनोज बाजपेयी को एनएसडी ने चार बार रिजेक्ट किया गया था इसके बाद उन्होंने सुसाइड का मन बना लिया था, लेकिन बाद में दोस्तों के समझाने के बाद वे नुक्कड़-नाटक में एक्टिंग करना शुरू किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटकों के साथ थिएटर भी करना शुरू कर दिया। मनोज को बड़ा ब्रेक 1998 की फ़िल्म ‘सत्या’ से मिली। उनकी अभिनय इस फ़िल्म में लाजबाब थी। मनोज हाल ही में द फैमिली मैन 2 वेबसीरीज में नजर आए हैं। इस सीरीज के लिए मनोज को जमकर सराहा गया है।

मनोज ने पीछे मूड के नही देखा

सत्या के बाद मनोज वाजपेयी ने कभी पीछे मूड के नही देखा है। वो लागतार सफलता के बुलंदियों पर चढ़ते जा रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने अब तक तीन बार नेशनल अवार्ड्स अपने नाम किया है। मनोज बाजपेयी को फिल्‍म ‘सत्‍या’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का नेशनल अवार्ड दिया गया था। इसके बाद फिल्‍म ‘पिंजर’ के लिए स्‍पेशल जूरी के पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया था। मनोज बाजपेयी को साल 2021 में फिल्म ‘भोंसले’ के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

करोड़ो संपत्ति के मालिक मनोज

आज मनोज वाजपेयी करोड़ो संपत्ति के मालिक हैं। मनोज बाजपेयी एक फिल्म के लिए लगभग दो करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस लेते हैं। वहीं मनोज बाजपेयी की नेट वर्थ की बात की जाए तो उनकी नेट वर्थ लगभग 146.68 करोड़ रुपये के आस पास की है। आज वह एक आलीशान घर में रहते हैं।

कई फ्लैट मनोज के नाम

अपने मेहनत के बदौलत आज मनोज वाजपेयी को लोग विदेशों में भी जानते हैं। उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। मनोज वाजपेयी मुंबई के अंधेरी स्थित ओबेरॉय टावर में खुद का एक शानदार घर है। इसके अलावा भी उनके कई फ्लैट्स अलग-अलग जगहों पर हैं। उन्होंने मेहनत के बदौलत अपने सफलता की कहानी लिखी है।

मनोज वाजपेयी आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular