28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023
HomeAnimeजब घर पर बहुत आसानी से उगा सकते हैं धनिया तो बाजार...

जब घर पर बहुत आसानी से उगा सकते हैं धनिया तो बाजार से क्यों मंगाना ? जानिए पूरी विधि

भारत में धनिया का इस्तेमाल खूब किया जाता है, फिर चाहे धनिया के पत्तों की चटनी बनानी हो या सब्जी में ऊपर से डालकर उसका स्वाद बढ़ाना हो। मसाले के रूप में धनिया का भी खूब उपयोग किया जाता है।

दरअसल, धनिया को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे की धनिया को आसानी से हम अपने घर में कैसे उगा सकते हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर धनिया आसानी से घरों में उगाया जा सकता है।

गमलों का इस्तेमाल करके

धनिया को उगाने के लिए घर पर गमलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। गमले ज्यादा गहरे नही होने चाहिए। रसोईघर के सूखे धनिया को आधा तोड़कर फिर उसे गमले में डालकर इसे उगाया जा सकता है। इसके लिए आप छोटी-छोटी क्यारियां भी बना सकते है। यह धनिया उगाने के एक अच्छा तरीका है।

खाद का उपयोग करके

सूखे धनिया को दो भागों में तोड़ने के बाद इसे मिट्टी में डाल दे। याद रहे कि एक बीज की दूरी दूसरे से अधिक हो। क्योंकि ज्यादा आस-पास में बीज रहने से इनका विकास सही से नही हो पाता है। धनिया के लिए सूर्य के रौशनी की ज्यादा आवश्यकता नही होती है। धनिया को छाव में ही रखें। हल्के पानी को डालकर खाद को उपयोग करें।

पत्तों का सही देखभाल

धनिया के पत्तों की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। इसके पत्ते जितने हरे-भरे रहते है यह इतना ही खूबसूरत लगता है। इसके लिए इसे कीड़ो से बचाना जरूरी है। इसमें समय-समय पर कीटनाशक का प्रयोग करें जिससे इसके पत्तों को कीड़ों से बचाया जा सके। धनिया के पत्तों का इस्तेमाल खाना को सजाने में भी किया जाता है। इसके पत्ते जितने बड़े होते है यह उतना ही खूबसूरत लगता है।

सलाद के रूप में इस्तेमाल होने वाला धनिया के पत्तों को व्यंजनों को सजाने में भी होता है। इस तरह आप घर पे आसानी से धनिया उगा सकते हैं और इसका इस्तेमाल खाने के तरह-तरह के व्यंजनों में कर सकते हैं।

Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular