सब्जियों के अच्छे पैदावार के बारे में हम सभी ने सुना है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी भी सब्जी है, जिसके प्रति किलोग्राम का मूल्य 82 हज़ार रुपये है? आप यह सोच रहे होंगे कि यह बात झूठी है, क्योंकि ऐसा होना बहुत कठिन है, लेकिन यह बात शत प्रतिशत सत्य है। इस लेख द्वारा आपको यह सारी जानकारी मिलेगी कि वह कौन-सी सब्जी है और यह कहां उगाई जा रही है?
बिहार के किसान का कमाल
यकीन करना तो मुश्किल है, लेकिन यह सत्य है कि बिहार के एक किसान अपने खेतों में ऐसी सब्जी उगाते हैं, जिसका मूल्य बहुत ही ज़्यादा है। बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) ज़िले के निवासी अमरेश कुमार सिंह (Amaresh Kumar Singh) ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। यह अपने खेतों में हॉप शूट्स (Hop Shoots) नामक सब्जी उगाते हैं, जिसका मूल्य अंतराष्ट्रीय बाज़ार में 1 हज़ार यूरो है। वही हमारे देश में इसका मूल्य 82 हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम है। हॉप शूट्स विश्व की सबसे महंगी सब्जी भी है।

सिर्फ औरंगाबाद में ही हो रही है इसकी खेती
हमारे देश के किसी भी राज्य में प्रमाणिक तौर पर हॉप शूट्स की खेती नहीं होती, बल्कि अमरेश कुमार ही औरंगाबाद में इसकी खेती कर रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी दी कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी (Indian Vegetable Research Institute Varanasi) के कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ. लाल (Doctor Lal) के देख-भाल में हुआ। उन्होंने मात्र 5 कट्ठा भूमि में हॉप शूट्स को उगाकर, यह ट्रायल किया कि इसका क्या परिणाम निकलता है? उन्होंने आगे बताया कि 2 माह के बाद ही यह बड़ा होने लगा।

सब्जी का उपयोग बियर निर्माण में
हम इस सब्जी को अगर बाज़ार में ढूंढेंगे तब यह हमें नहीं मिलेगा क्योंकि इसका उपयोग अचार, दवा और बियर बनाने में होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल खाने में होता है। इसके द्वारा निर्मित अचार का मूल्य भी अधिक होता है।
विदेशों में होती है हॉप शूट्स की खेती
हॉप शूट्स की खेती यूरोप, ब्रिटेन और जर्मनी में होती है और यह जंगलों में ही उगाई जाती है। इसकी खेती ज़्यादातर वसन्त ऋतु में होती है, लेकिन अब इसकी खेती हमारे देश के बनारस स्थित अनुसंधान संस्थान में भी हो रही है।
One thought on “केवल 1 किलो सब्जी की कीमत है 80 हज़ार रुपये, बिहार के इस किसान ने उगाया यह अनोखा फसल”