बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिनका नौकरी में मन नहीं लगता। वह अपना बिजनेस करना चाहते हैं परंतु एक अच्छी नौकरी छोड़कर बिजनेस का फैसला आसान नहीं होता और इसमें बहुत सी चुनौतियां भी होती हैं। वहीं अगर बात लड़की की हो तब यह चुनौती और भी बढ़ जाती है। आज की हमारी कहानी एक ऐसी ही लड़की की है, जिसके पास अच्छी नौकरी का ऑप्शन था फिर भी उन्होंने नौकरी छोड़ बिजनेस को चुना। इसके लिए सबसे ज़रूरी है, एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया। अगर आपका बिजनेस आइडिया बाकियों से अलग है, तब आप बहुत जल्द किसी भी बिज़नेस में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।
नीता अदप्पा (Neeta adppa) की कहानी
बेंगलुरु (Bengaluru) की रहने वाली नीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। नीता एक बहुत ही साधारण परिवार से हैं। उनके पिता एक हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। नीता ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस करने का फैसला किया। आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि 10 हज़ार से अपना बिजनेस शुरू करने वाली नीता आज करोड़ों में अपना टर्नओवर कमा रही हैं। आज हम उनके बिजनेस तथा उनके आइडिया के बारे में बात करेंगे।

नौकरी छोड़ खुद का बिजनेस शुरू किया
नीता ने मुंबई (Mumbai) के एक कॉलेज से फार्मेसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। मास्टर्स करने के बाद उनके पास केवल दो ही ऑपश्न थे। पहला वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली जाए और दूसरा की कोई जॉब कर लें। उन्होंने दूसरा ऑप्शन चुना और जॉब करना शुरू कर दिया परंतु उनका मन नौकरी में नहीं लगता था। जिस कारण नीता ने 6 महीने के अंदर ही नौकरी छोड़ दी। साल 1995 में उन्होंने खुद का बिजनेस खोलने का फैसला किया।
यह भी पढ़े :- हफ्ते में 10-10 रुपयों की बचत से झारखंड की नीलिमा मुर्मू ने खोली कंपनी, जिसे महिलाएं कर रही संचालित
अनिशा देसाई ने की नीता की मदद
उस समय महिलाओं के लिए अपना बिजनेस खोलना आसान काम नहीं था परंतु नीता ने अपनी स्ट्रेटजी से काम किया और अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल हुईं। उस दौरान नीता ने प्रकृति हर्बल्स नाम से कंपनी खोली। उनके कॉलेज की जूनियर अनिशा देसाई (Anisha Desai) ने उनका पूरा साथ दिया। दोनों ने हेयर केयर, स्कीन प्रोडक्ट पर लंबी रिसर्च के बाद 10 हज़ार रुपये के निवेश से बिजनेस की शुरुआत की। उस समय हेयर केयर और स्कीन केयर प्रोडक्ट बाज़ार में आसानी से उपलब्ध थे।

नीता अपने बिजनेस को एक नए मुकाम दे चुकी हैं
नीता और अनिशा ने कुछ अलग तरीके से अपने व्यापार को आगे बढ़ाया। उन्होंने शुरुआत के दिनों में केवल होटल को ही टारगेट किया। पहले उन्हें सिर्फ़ बेंगलुरु के छोटे होटल से ऑर्डर मिलता था। इसी तरह होटल में उनकी पहुंच बढ़ती गई और अब कई फाइव स्टार होटलों में उनके प्रोडक्ट जा रहे हैं। जिससे नीता के व्यापार में काफी बढ़ोतरी हुई। होटल सेक्टर में लगातार सफलता प्राप्त करने के बाद नीता ने साल 2011 में रिटेल मार्केट में पहली बार कदम रखा। इससे पहले वह सीधे होटल में अपना कारोबार करती थीं, जिससे उन्हें बहुत फायदा भी होता था।

नीता का बिजनेस आज करोड़ों का टर्नओवर कर रहा है
नीता अब फेस स्क्रब, हेयर मास्क, हेयर ऑयल, शैंपू और कंडीशिनर जैसे प्रोडक्ट भी बेचना शुरू कर चुकी हैं। यह प्रोडक्ट 180 रुपये से लेकर 300 रुपये के बीच में मिलते हैं। नीता अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन वेबसाइट अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट तथा खुद की वेबसाइट के जरिए भी बेचती हैं। अब उनका यह बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। वह अपनी मेहनत और अलग आइडिया से यह मुकाम हासिल करने में कामयाब हो पाई हैं। नीता का यह कारोबार अब करोड़ों में डील कर रहा है।
नीता अदप्पा की हिम्मत और उनकी कड़ी मेहनत तारीफ के योग्य है।