22.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeFactBenefits and Harms of Pani Puri: अगर गोलगप्पे खाना है पसंद,तो जान...

Benefits and Harms of Pani Puri: अगर गोलगप्पे खाना है पसंद,तो जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

गोलगप्पा खाना किसे नहीं पसंद होता।हम सभी इसके दीवाने होते हैं। बाजार जाएं और गोलगप्पा ना खाएं यह संभव नहीं। लड़कियां तो खासतौर पर पानी पूरी को बेहद पसंद करती हैं। बच्चों को भी पानी पूरी बहुत भाता है। स्कूल कॉलेज के आगे लगे ठेले के आगे पानीपूरी के लिए भीड़ लगी रहती है। गोलगप्पे पसंद तो सबको आते हैं पर इसके फायदे और नुकसान भी हैं। आइये जानते हैं गोलगप्पे के फायदे एवं नुकसान के बारे में।

वजन कम करने में सहायक

गोलगप्पा यानी पानीपूरी को खाने से वजन में तेजी से कमी आती है। यह वजन को कम करने में सहायक है। दरअसल, जब भी कोई इंसान गोलगप्पा खाता है तो उसका पेट लंबे समय तक भरा रहता है ऐसे में मोटापे से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

छाले को हटाने में सहायक

गोलगप्पा आपके मुँह के छाले को गायब करता है। गोलगप्पे में मौजूद जलजीरा, पुदीना ,एवं इसके तीखापन के कारण यह मुँह के छाले को शीघ्र दूर करता है। इसलिए जब भी मुँह में छाले हो आप गोलगप्पा खाकर इसे ठीक कर सकते हैं।

एसिडिटी में सहायक

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है उनके लिए गोलगप्पा किसी वरदान से कम नही है। गोलगप्पा में मौजूद जलजीरा, पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, कालीमिर्च, पिसा हुआ जीरा और साधारण नमक यह सारी सामग्री एसिडिटी को जल्द ही दूर करती हैं।

गैस की समस्या से निजात

गोलगप्पे में मिला हुआ कालानमक गैस की समस्या से निजात दिलाता है। गैस के समस्या से लोग काफी बेचैन हो जाते हैं ऐसे में यह लोगों के मूड को भी तरो ताजा करता है।

कई मामलों में नुकसान

गोलगप्पे के फायदे भी है तो इसके नुकसान भी हैं। कई मामलों में यह नुकसानदायक भी है। ज्यादा गोलगप्पे के सेवन से आपको डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन क्रिया में गड़बड़ी,पेट में हल्का या तेज दर्द और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। वहीं कई मामलों में गोलगप्पे खाने से ब्लडप्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए आप इन सारी चीजों का अवश्य ध्यान रखें। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।

घर में बना के खाएं

इन सारी चीजों से छुटकारा अगर पाना है तो आप गोलगप्पे को अपने घर में बनाकर ही खाएं। घर में बनाते वक्त यह ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा तेल की मात्रा न ही। ज्यादा तेल होने से यह नुकसानदायक हो सकता है। घर पर बने गोलगप्पे से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular