नई तकनीक के कारण हर चीज़ें विकसित हो चुकी हैं। अगर हमें किसी भी चीज़ को सीखना या उसके बारे में जानना हो, तब हम गूगल और यूट्यूब की मदद लेते हैं। अक्सर व्यक्ति अच्छी-खासी शिक्षा हासिल करने के बावजूद भी खेती बाड़ी से जुड़कर अपनी मिट्टी को महत्व देते हुए मिट्टी से सोना उगा रहे हैं।
आज की हमारी यह प्रस्तुति एक ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की है, जिसने यूट्यूब की मदद से खेती कर बंजर मिट्टी में चाय का बगीचा उगा दिया।
जतिन ठाकुर की कहानी
हम यही ख़्वाहिश रखते हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग (Software Engeering) जैसी शिक्षा प्राप्त करने के बाद मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब करें लेकिन जतिन ठाकुर (Jatin Thakur) ने ऐसा कुछ नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपने गांव की बंजर पड़ी ज़मीन को हरा-भरा बनाया। जतिन हिमाचल के बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं।

यूट्यूब से सीखा खेती के तरीके
उन्होंने खेती के लिए प्रशिक्षण यूट्यूब से लिया। उन्होंने अपने खेतों में 3000 हज़ार चाय के पौधों को अपनी मेहनत के दम पर उगाकर चाय की खुशबू फैलाई। उन्होंने मात्र 2 वर्ष में ही अपने इस खेती में सफलता हासिल की और अब पूरे बिलासपुर में उनका चाय प्रसिद्ध हो चुका है।

20 बीघा में की खेती
अपनी खेती के लिए उन्होंने 20 बीघा बंजर पड़ी ज़मीन में यूट्यूब की मदद से खेती प्रारंभ की और देखभाल में लग गये। एग्रीकल्चर विभाग से उन्होंने 2 हज़ार से अधिक पौधे खरीदे और खेतों में उगाया। टी-बोर्ड द्वारा उन्होंने खेती की देखभाल कराई और आज वह सफल हुए। आगे उनकी ख़्वाहिश 25 हज़ार पौधे उगाने की है।