24.1 C
New Delhi
Thursday, November 23, 2023
HomeBollywoodदुल्हन बनी शहनाज गिल, लाल जोड़े में दिखी बेहद खुबसूरत

दुल्हन बनी शहनाज गिल, लाल जोड़े में दिखी बेहद खुबसूरत

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का जो रिश्ता था वह बेहद ही खूबसूरत था। ये दोनों दर्शकों को बेहद पसंद थे। पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद इन दोनों की प्रेमकहानी अधूरी रह गई। किसी ने नहीं सोचा था ये सफर ऐसे खत्म होगा। वहीं इनदोनों जोड़े को फैंस अभी तक भुला नही पा रहे हैं।

सेट पर मिले थे दोनों

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों बिग बॉस 13 के सेट पर मिले थे। दोनों की दोस्ती हुई और वो इतनी गहरी हुई कि बिग बॉस तो खत्म हो गया मगर सिड-नाज़ का सफर जारी रहा। 2 साल पहले दोनों बिग बॉस के घर में आए थे। मगर आज सिद्धार्थ के निधन के बाद भी दर्शक इनदोनों को भुला नही पा रहे हैं।इन दोनों को बिग बॉस के घर में फैंस ने खूब पसंद किया था।

वीडियो हो रहा वायरल

शहनाज गिल का एक वीडियो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल दुल्हन के जोड़े में सजी हैं और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखकर शहनाज के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। शहनाज के चेहरे पर मुस्कान आना इससे बड़ी बात उनके फैंस के लिए क्या हो सकती है।

शहनाज का वीडियो है पुराना

आपको बता दे कि यह वीडियो पुराना है जो अब खूब वायरल हो रहा है। दुल्हन के लाल जोड़े में सजी शहनाज के चेहरे पर मुस्कान देखकर कुछ उनके फैंस को यह भी लग रहा है कि क्या शहनाज की शादी तो नही हो रही है। पर ऐसा कुछ भी नही है। यह वीडियो पुराना है जो अब खूब वायरल किया जा रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया से दूर हुईं शहनाज के फैंस अब इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

वीडियो की जमकर तारीफ

वीडियो में शहनाज किसी खूबसूरत दुल्हन से कम नही लग रही हैं। सोशल मीडिया के यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि शहनाज का जो वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है यह काफी पुराना है जिसे शहनाज के एक पुराने फोटो शूट के दौरान फिल्माया गया था। जो अब बड़े तेजी से वायरल हो रहा है और सिद्धार्थ-शहनाज के फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular