बॉलीवुड के हैंडसम और चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर अभिनय के साथ साथ अपने गुड लुक्स, डांस और रोमांटिक छवि के लिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंकज कपूर एक मशहूर फिल्म अभिनेता निर्माता हैं। उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम है। शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापन से की थी। फिर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया।
एक्टर डायरेक्टर के बेटे होने के बावजूद शाहिद ने कभी भी नेपोटिज्म का फ़ायदा नहीं उठाया। एक बार उन्होंने बताया था कि करियर के शुरुआती समय में उन्हें कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था। एक्टर की माने तो उन्हें लगभग 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था।

2003 में शाहिद ने फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में एंट्री की। पहली फिल्म में हीं लड़कियां उनके अभिनय और लुक की दीवानी हो गई। इस फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था।
गुरुवार (25 फरवरी) को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके रिश्तेदार, दोस्त और फैंस संग तमाम लोग उन्हें जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं।
ईशान खट्टर का दिल छू लेने वाला बर्थ डे पोस्ट
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने उनके जन्मदिन पर दिल छू लेने वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ईशान ने दो तस्वीरों का कोलाज बनाकर बहुत हीं खूबसूरत कैप्शन के साथ उसे पोस्ट किया। पहली तस्वीर में दोनों भाई के बचपन की फोटो है जिसमें ईशान अपने बड़े भाई शाहिद के गोद में है और दूसरी तस्वीर बॉलीवुड में एंट्री के बाद की है। इसमें ईशान भाई के हाथों में हाथ डाले बैठे हैं। इस पोस्ट का कैप्शन उन्होंने लिखा है, “जिंदगी कैसी है पहेली हाय। कभी तो हंसाए, कभी ये रुलाए। लेकिन इन सबके बीच मैं आपको हमेशा प्यार करूंगा, बड़े भाई। हैप्पी बर्थडे.”
मीरा राजपूत का प्यार भरा रोमांटिक पोस्ट
शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने भी एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर पति को खास होने का एहसास दिलाया और बर्थ-डे विश किया। उन्होंने शाहिद के साथ की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मैं खुद को ज्यादा पसंद करती हूं, जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं। मेरे जीवन के प्यार को 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, आई लव यू बेबी।”
इसके अलावा कई स्टार ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर शाहिद कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। आलिया भट्ट ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्यारे दोस्त!! आशा है कि आपका दिन बेहतरीन रहेगा!! बहुत सारा प्यार!!! अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, कटरीना कैफ, सोनम कपूर
18 सालों में शाहिद ने अलग अलग तरह के किरदार निभाएं हैं। इश्क विश्क और विवाह के रोमांटिक ब्वॉय से कबीर सिंह के बागी डॉक्टर तक रोल उन्होंने निभाया है। वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैदर’ में दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद के अभिनय को बहुत सराहना मिली और यह उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।