बॉलिवुड में इस समय कई अभिनेताओं का सिक्का बहुत चलता है लेकिन इन सभी अभिनेताओं में बॉलिवुड के खानों की बात ही अलग है। तीनों खान में से सलमान खान की तो बात ही निराली है।
युवा पीढ़ी उनकी दीवानी है। युवा वर्ग उनके मस्तमौला अंदाज को।काफी पसंद करती है। भले ही वह कुछ समय बाद भुला दी जाए, लेकिन वर्तमान में सलमान को खूब पसंद किया जाता है।
सलमान का फ़ोटो वायरल
वर्तमान में सलमान का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में सलमान एयरफोर्स के ड्रेस में दिख रहे हैं। उनके साथ में एक खूबसूरत लड़की भी है। इस तस्वीर में सलमान खान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। लड़की सलमान को पकड़कर फ़ोटो खिंचवा रही है। सलमान के साथ इस लड़की की फ़ोटो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
सलमान के फैंस कन्फ्यूज़
सलमान के इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस अब कन्फ्यूज़ है कि आखिर यह लड़की है कौन।लड़की के साथ सलमान के चेहरे पर भी अच्छी खुशी देखी जा रही है। सलमान का जहाँ कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा है वहीं फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कही सलमान का रिश्ता इस तस्वीर में दिख रही लड़की के साथ तो नही है।
फैंस के अलग-अलग प्रतिक्रिया
इस तस्वीर को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज बॉलीवुड पैप से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को लेकर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक सलमान के एक फैन ने कहा है कि भाईजान तो इतने खुश कैटरीना के साथ भी नही थे। वहीं कुछ फैंस इसे पुरानी तस्वीर बता रहे हैं।
अभी तक कुंवारे भाईजान
आपको बता दें कि सलमान खान 55 साल की उम्र में भी कुंवारे है। फैन्स अभी भी उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया, लेकिन किसी के साथ उनकी रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया। अब देखने वाली बात होगी कि सलमान किसे अपना जीवनसाथी चुनते हैं। सलमान की शादी उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी साबित होगी।