27.1 C
New Delhi
Friday, March 24, 2023
HomeMotivationपिछले 20 सालों से पेट्रोल पंप पर लगातार काम कर रहे हैं,...

पिछले 20 सालों से पेट्रोल पंप पर लगातार काम कर रहे हैं, बेटी को मिला IIT कानपुर में दाखिला

इस जीवन में हर किसी व्यक्ति को एक जीवन साथी या मित्र की आवश्यकता होती है जो उससे हमेशा प्यार करें और जीवन भर उसकी मदद करें। इन दोनों आवश्यकताओं को एक पिता ही पूरा कर सकता है।

एक पिता के सहज और निर्मल प्रेम को किसी भी अन्य प्रेम से तुलना नहीं किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी बेटी के बारे में बताएंगे जिसने अपने पिता के इस समर्पण को बेकार नही जाने दिया। उन्होंने अपने पिता के सपनों को पूरा करके आज IIT कानपुर में दाखिला ले लिया है और अब पेट्रोलियम इंजीनियर बनने जा रही हैं। आइये जानते है उनके बारे में।

आर्या राजगोपाल का परिचय

आर्य राजगोपाल केरल के एक छोटे से कस्बे पय्यानूर की रहने वाली हैं। आर्या बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थीं। आर्या को आईआईटी कानपुर में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला मिल गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आर्या के पिता 51 वर्षीय राजगोपाल साल 2005 से पय्यानूर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं और आज उनकी बेटी पेट्रोलियम इंजीनियरिंग बनने की राह पर है।

काफी मेहनत करते हैं राजगोपाल

अपनी बेटी आर्य राजगोपाल को पढ़ाने के लिए राजगोपाल बहुत मेहनत करते हैं। वह पिछले 20 सालों से पेट्रोल पंप पर लगातार काम कर रहे हैं। पिता के त्याग और अपने मेहनत की बदौलत आज आर्या राजगोपाल ने मिसाल पेश की है। आईआईटी कानपुर में आर्या पैट्रोलियम इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

चैयरमैन ने दी बधाई

इस बात की जानकारी जब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य को हुई तो उन्होंने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राजागोपालन की बेटी आर्या की प्रेरक कहानी शेयर कर रहा हूं। आर्या ने आईआईटी कानपुर में प्रवेश पाकर हमें गौरवान्वित किया है आर्या को शुभकामनाएं। आर्या भी इस बधाई संदेश से काफी खुश हैं।

पेट्रोलियम मंत्री ने भी दी बधाई

आर्या के इस सफलता पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पिता-बेटी दोनों को ट्वीट कर बधाई दी और लिखा की “यह देश के लिए कितना गर्व का क्षण है”। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को आर्या और उनके पिता ने धन्यवाद कहा है।

आज आर्या सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। आर्या और उनके पिता को बहुत-बहुत बधाई।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments