भारत में स्टार्टअप को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखा जा रहा है। आज की पीढ़ी अपना रास्ता खुद बनाने के लिए अलग अलग तरीके के प्रयास कर रही है। ऐसी ही एक कोशिश में तेलंगाना की पेराला मानसा रेड्डी (Perala Manasa Reddy) को सफलता मिली है। पेराला ने ईट की जगह सीवर पाइप से घर बनाने का तरीका खोज निकाला है। पेराला की इस खोज के बाद अब उन गरीबों को भी घर नसीब होगा जिन्हे सड़कों पर अपना गुजारा करना पड़ता था।
क्या है सीवर से बना घर?

आज के जमाने मे हर कोई एक घर की चाह रखता है। और लोगों की इस इच्छा को पूरा करने के लिए पेराला ने एक जुगाड़ की खोज की है। 23 साल की पेराला ने OPod Tube House बनाकर लोगों को एक नई उम्मीद दी है। OPod Tube House बनाने के लिए सीवरेज में इस्तेमाल किए जाने वाले सीमेंट की पाइप का उपयोग किया जाता है। इससे 1 BHK, 2BHK, 3 BHK तक के घर आराम से बनाया जा सकता है। इस घर में लोग आराम से किसी भी तरह के मौसम में रह सकते हैं।
23 वर्षीय पेराला जरुरतमंद लोगों को घर मुहैया का प्रयास कर रही है। लोगों को सीवरेज के पाइप में सोते हुए देख मानसा को ऐसा घर बनाने का आइडिया आया। अपने कॉलेज की पढ़ाई के वक्त मानसा ने देखा कि किस तरह से गरीब लोग बदलते मौसम की वजह से सड़कों, फ्लाईओवर और सीवरेज पाइप में अपना गुजारा करते देखा था। जिसके बाद मानसा ने इन लोगों की मदद के लिए OPod Tube House बनाने का तरीका ढूढ़ा।
‘Samnavi Construction’ से शुरु किया स्टार्टअप

मानसा रेड्डी ने साल 2020 में LPU से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। अपनी पढ़ाई के दौरान हांगकांग की मानसा ने James Law Cybertecture नामक कंपनी से OPod Tube House बनाने का तरीका सीखा। 2020 के अंत में मानसा ने Samnavi Construction नाम से अपना बिजनेस शुरू कर दिया। उन्होंने तेलंगाना में मौजूद सीवेज पाइप मैन्युफैक्चर्र से संपर्क किया और अपनी जरूरत के हिसाब से पाइप मंगवा लिये। बता दें मानसा के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक कंपनी ने अपना हाथ आगे बढ़ाया जिससे सीवेज पाइप को अक दूसरे से जोड़ने और एक बड़ा घर बनाने में मदद मिली थी। 2 मार्च 2021 में पहला OPod Tube House बनाने की शुरुआत हुई थी जिसे 15-20 दिनों में बनाकर पूरा कर दिया गया। मानसा रेड्डी को कहना है कि ऐसे घर बनाने में 15-20 दिनों का वक्त लगता है। जिसके बाद इसे पने तरीके से सजाया जा सकता है।
करीब 200 घर बनाने का मिला आर्डर

सोशल मीडिया पर मानसा के इस अनोखी स्टार्टअप आइडिया को काफी शेयर किया जा रहा है। लोगों ने इस आइडिया को खूब पसंद किया। तस्वीरें वायरल होने के बाद मानसा के स्टार्टअप कंपनी को 200 से ज्यादा घरों का आर्डर मिल चुका है।बता दें Samnavi Constructions को अब तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित देश के अलग-अलग राज्यों से OPod Tube House बनाने का आर्डर मिल चुका है।