अपने स्टाइल, डांस मूव्स और किलर लुक्स से फैन के दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शादी का मन बना लिया है। कनाडा से भारत आकर अपने करियर को ऊंचाई पर ले जाने वाली नोरा ने एक शो पर अपनी सगाई तथा शादी के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने लड़का भी पसंद कर लिया है।
‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर-दिलबर’ से लेकर ‘बाटला हाउस’ के ‘ओ साकी साकी’ जैसे गाने में शानदार प्रदर्शन करने वाली नोरा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में नोरा के शादी की खबर कईयों का दिल तोड़ सकती है।

हाल ही में, नोरा करीना कपूर खान के रेडियो टॉक शो में आई थी। दोनों ने काफ़ी बातें की। नोरा ने कनाडा से भारत आते हीं अपने कुछ बुरे अनुभवों के बारे में भी बताया। नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा कि हालात कुछ ऐसे थे कि बैग पैक कर वापस चले जाऊं।
इसी बीच नोरा ने अपने एक स्टेटमेंट से वहां सभी को अवाक कर दिया। नोरा ने अपने बयान में कहा कि वह तैमूर अली खान के साथ अपनी सगाई या शादी के बारे में सोचेंगी जब वह बड़ा हो जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जब आश्चर्यचकित बेबो ने कहा कि तैमूर तो अभी चार साल का है और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। इस पर नोरा का जवाब था कि वह उसका इंतजार करेगी।

बेबो ने भी बताया कि वह और उनके पति सैफ अली खान उसके डांस मूव्स से हैरान रहते हैं और उनके फैन हैं। करीना भी इस साल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
One thought on “बॉलीवुड की इस हीरोइन ने सैफ अली खान के बेटे तैमूर से शादी करने का इज़हार किया”