24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeBollywoodNeha Dhupia के घर आया नन्हा मेहमान, लेबर रूम में इस तरह...

Neha Dhupia के घर आया नन्हा मेहमान, लेबर रूम में इस तरह संभालते दिखे Angad Bedi

बॉलीवुड में हमेशा कुछ न कुछ अच्छा बुरा सुनने को मिलता रहता है। इन दिनों बॉलीवुड से एक खुशी का समाचार सुनने को मिला है।

कुछ ऐसी ही खुशियां आई हैं बॉलीवुड स्टार्स अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर में। दरअसल नेहा दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बीते 3 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

नेहा के घर आया नन्हा मेहमान

नेहा और अंगद के घर नन्हा मेहमान आने से दोनों बहुत खुश हैं। दोनों के परिवार वाले इस समाचार से प्रसन्न हैं। अंगद ने अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर अपने ‘बेबी’ के टाइटल को नए मेहमान को देने के लिए तैयार है। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बने रहने का तुम्हें शुक्रिया”

हॉस्पिटल का वीडियो शेयर किया

नेहा के पति अंगद बेदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में नेहा को हॉस्पिटल यूनिफॉर्म में ऑपेरेशन थिएटर के बाहर देखा जा सकता है, जहां वह अपने हबी को गले से लगाकर ओटी रूम में एंटर करती हैं। इस वीडियो के द्वारा अंगद ने औरत के त्याग और बलिदान को दर्शाया है।

View video on Instagram

फैंस दे रहे हैं बधाई

नेहा और अंगद के फैन अब सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों को बधाई दे रहे हैं। जब से नेहा प्रेग्नेंट हुई थी तब से ही अंगद उनका पूरा ख्याल रख रहे थे। उन्होंने एक पति होने का फर्ज बखूबी निभाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर और वीडियो में भी वो अपनी पत्नी का काफी ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं।

Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular