18.1 C
New Delhi
Thursday, November 23, 2023
HomeEntertainmentबिल गेट्स की बेटी ने नायल नासर से रचाई शादी, आइये जानते...

बिल गेट्स की बेटी ने नायल नासर से रचाई शादी, आइये जानते है कौन हैं नायल नासर?

आज बिल गेट्स को कौन नही जानता। यह दुनिया के सबसे अमीर आदमी में से एक है।

अमेरिका के एक बड़े बिजनेसमैन है के रूप में बिल गेट्स का उदय हुआ। वह कंप्यूटर प्रोग्रामर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर है। माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़े सॉफ्टवेयर कंपनी है। वहीं खबर आ रही है की बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने शादी रचा ली है।

जेनिफर गेट्स ने शादी रचाई

जेनिफर गेट्स बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने नासर से शादी के बंधन में बंध गई। इस शादी को गुप्त रखा गया था। यह विवाह समारोह न्यूयॉर्क की नॉर्थ सलेम स्थित 142 एकड़ की संपत्ति के गार्डन में रखा गया था जिसमें बिल गेट्स के करीब 300 करीबी लोग शामिल हुए थे। नासर 2017 से जेनिफर को डेट कर रहे थे। दोनों ने स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से एकसाथ ग्रेजुएशन किया था। साल 2020 में दोनों ने एक ट्रिप के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की थी।

प्यार के आगे धर्म नही

जेनिफर गेट्स ईसाई हैं जबकि नासर मुस्लिम लेकिन दोनों के प्यार में धर्म बीच में नही आया। दोनों एक दूसरे से शादी रचा कर काफी खुश हैं। शादी के बाद रिसेप्शन में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था। इसमे कुछ सेलिब्रिटीज और राजनेता भी शामिल थे।

घुड़सवार हैं नासर

जेनिफर गेट्स के पति नासर मिस्र के घुड़सवार हैं। शादी का जश्न मनाते हुए बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में जेनिफर गेट्स अपने पति नायल नासर के साथ सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं बिल गेट्स ने भी अपने सोशल मीडिया से इस शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

सबसे अमीर इंसान का खिताब

बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक है। कई बार इन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान होने का तमगा भी हासिल हुआ है और अभी भी बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $124 बिलियन यानी आज के करंसी रेट के हिसाब से 91,36,72,30,00,00 रुपए है। इसे दूसरी और आसान भाषा में समझें तो 12,400 करोड़ डॉलर। बिल गेट्स का पास इस वक्त इतना पैसा है जिसका आकलन करना बहुत मुश्किल है।

Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular