हम सभी के ज़िंदगी में हमारे कागजात बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह जीवन के आधार होते हैं।
आपके दस्तावेज ही आपकी पहचान होती है। इसके बिना इंसान की कोई पहचान नही है। सरकारी काम काज हो या निजी सभी कार्यालयों में खुद को साबित करने के लिए दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।
आधार-पैन महत्वपूर्ण दस्तावेज
मुख्य दस्तावेजों में आधार कार्ड ,पैन कार्ड महत्वपूर्ण है। यह दोनों ही एक व्यक्ति की पहचान होती है। इसके बिना कही भी सरकारी या निजी कार्यालयों में आप अपने आप को साबित नही कर पाएंगे। कभी-कभी किसी कारणवश यह दस्तावेज चोरी हो जाते हैं या खो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए आइये जानते हैं।
ऑनलाइन पैन कार्ड बनाए
पैन कार्ड चोरी हो जाने या खो आपको घबराने की कोई जरूरत नही है। आप ऑनलाइन माध्यम से खोए हुए पैन कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन के माध्यम से पैन कार्ड कुछ ही वक्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है।
पैन कार्ड को ई-वर्जन में डाउनलोड करने का तरीका।
1.सबसे पहले आपको पैन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सरकारी वेबसाइट https://www.utiitsl.com/ पर जाना है।
- इसके बाद आपको PAN Card Services पर क्लिक करना होगा। फिर ड्रॉप डाउन मेन्यू ओपन होगा उसमें से Apply PAN पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमें कई विकल्प मौजूद होंगे । जिसमें से Download e-PAN पर क्लिक करना होगा।
- अब जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। इसमें पैन कार्ड नंबर और जन्मतिथि MM/YYYY फॉर्मेट में भरनी होंगी।
- फिर आएगी कैप्चा की बारी आप कैप्चा डालें और सबमिट पर क्लिक कर दें। फिर आपसे आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को कंफर्म करने के लिए कहा जाएगा। यहां आपको कैप्चा डालकर Mode of OTP चुनना होगा। इसमें Both Email and SMS, Only Email और Only SMS होंगे। आप किसी को भी चुन सकते हैं।
6.अगर आपका नंबर या मेल रजिस्टर्ड नहीं है तो आपसे इसे एंटर करने के लिए भी कहा जा सकता है।
- OTP मोड सेलेक्ट करने के बाद आपके पास OTP आएगा। उसे एंटर कर दें।
- फिर एक और पेज खुलेगा जिसमें आपको 8.26 रुपये का पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा। इसे आप किसी भी मोड के जरिए कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा जिसमें E-PAN का एक लिंक होगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें आपको OTP डालना होगा जो आपके फोन पर आया होगा।
- इसके बाद आपसे E-PAN डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- ऐसा करने से आपके फोन में E-PAN डाउनलोड हो जाएगा।
इन तमाम प्रक्रियाओं के करने के बाद आपका दस्तावेज पुनः आपके पास होगा। आशा है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरों को भी इस जानकारी से अवगत कराएं।