दिन-प्रतिदिन सभी व्यक्तियों का रूझान खेती की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा है। युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा ग्रहण कर खुद का व्यवसाय शुरू करने और खेती करने की चाहत रख रही है। इन्हीं युवाओं में से एक हैं, झांसी की निवासी “गुरलीन चावला”, जिन्होंने लॉ ग्रेजुएट की उच्च शिक्षा ग्रहण करने बाद खेती को व्यवसाय बनाया और बंजर पड़ी ज़मीन में खेती कर सफलता हासिल की। उनकी खेती की तारीफ़ हमारे प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में की है।
गुरलीन चावला का परिचय
23 वर्षीय गुरलीन चावला (Gurleen Chawala) लॉ ग्रेजुएट हैं। वह बगीचे की बहुत शौकीन हैं इसलिए उन्होंने अपने घर पर लॉकडाउन में हुई छुटियों के दौरान स्ट्रॉबेरी का पौधा लगाया। उनकी यह छोटी शुरुआत सफल हुई। उनकी कामयाबी को देख उनके पिता ने उनका समर्थन किया और उन्हें खेती के लिए 4 एकड़ भूमि दिया। हालांकि वह बुंदेलखंड की ज़मीन बंजर थी, जिस कारण वहां कोई फसल नहीं उगाई जाती थी।

बनाई स्ट्रॉबेरी गर्ल के नाम से पहचान
अब वह अपनी पहचान ‘स्ट्रॉबेरी गर्ल’ के नाम से बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी परिश्रम के दम पर बुंदेलखंड की बंजर पड़ी ज़मीन पर स्ट्रॉबेरी उगाकर उसे हरा-भरा बना दिया है। उन्होंने अक्टूबर माह में लगभग 20 हज़ार स्ट्रॉबेरी के पौधे बाज़ार से खरीद और अपनी भूमि में लगाया। कुछ ही महीने बाद उनके खेतों में फल तैयार हो गये और बिकने भी लगे।
यह भी पढ़े :- पेशे से इंजीनियर इस आदमी ने उगाई ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां और विदेश में उगने वाले फल ताकि वजन रहे कंट्रोल में: मनीष कुमार
वेबसाइट द्वारा कर सकते हैं ऑर्डर
उन्होंने वेबसाइट का निर्माण किया जिसके द्वारा सभी उनकी स्ट्रॉबेरी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अगर आप भी चाहे तो “झांसी ऑर्गेनिक्स” द्वारा उनके फल अपने घर मंगा सकते हैं। वह सिर्फ फल ही नहीं बल्कि सब्जियों को भी उगा रही हैं। उनके स्ट्रॉबेरी की बिक्री प्रतिदिन 30 हज़ार रुपये हो रही है।

आदित्यनाथ ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
गुरलीन की तारीफ़ हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में की है। वही यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने उन्हें झांसी में आयोजित स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया। अब वह खेती करने के साथ अन्य व्यक्तियों को प्रशिक्षण भी दे रहीं हैं ताकि वह लोगों को खेती से जोड़ सकें।
One thought on “इस लॉ ग्रेजुएट ने बंजर ज़मीन पर उगा डाले स्ट्रॉबेरी के पौधे, 3 महीनों में की लाखों की कमाई”