14.1 C
New Delhi
Friday, November 24, 2023
HomeFactमिट्टी से बने घर सीमेंट से बने मॉर्डन घर से फायदेमंद क्यों...

मिट्टी से बने घर सीमेंट से बने मॉर्डन घर से फायदेमंद क्यों ?आइये जानते है

घर वह स्थान होता है, जहाँ हमें सारे संसार का सुकून मिलता है। घर सिर्फ रहने के लिए नहीं होता है,बल्कि घर हमारी जिंदगी का बहुत प्यारा हिस्सा होता है। इसलिए हमें अपने घर से बहुत लगाव होता है। दुनिया में बहुत से लोग है जो फुटपाथ पर अपनी ज़िन्दगी गुजार देते है, अगर आपके पास घर है तो आप खुशनसीब हैं।

कौन सा घर फायदेमंद

अगर घर की बात करें तो सबों को अपना घर प्यारा होता है। सभी चाहते है कि उनका घर बहुत अच्छा हो और इसके लिए हम घरों की सजावट भी करते है।आज हम आपको बताएंगे कि घर के तुलना में कौन सा घर बढ़िया और फायदेमंद होता है।

मिट्टी से बने घर फायदेमंद

वर्तमान समय में लोग तरह-तरह के मॉडर्न घरों का निर्माण करवा रहे हैं जो कि सीमेंट का बना होता है। पर घर की तुलना की जाए तो सीमेंट से अधिक मिट्टी के घर फायदेमंद होते हैं। आज मिट्टी के घरों का दौर फिर से लौट रहा है। महानगरों में बड़े-बड़े बिल्डिंग में रहने वाले लोग अब फिर से वहीं सुकून तलाशने के लिए मिट्टी के घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। खास बात ये है कि मिट्टी के घर ताजगी तो देते ही हैं, साथ ही ये सीमेंट से घरों से भी ज्यादा मजबूत होते हैं।

प्राकृतिक घर का एहसास

मिट्टी के बने घरों को नेचुरल हॉउस कहा जाता है। क्योंकि ये घर सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे होते हैं। सर्दियों में ये घर सूरज की गर्मी को सोख लेते हैं और रात में घर को गर्म रखते हैं। गर्मियों में हवा से नमी को सोखते हैं और रात में घर को ठंडा रखते हैं।

घरों की खूबसूरती अधिक

मिट्टी के घर मजबूत और सुकून देने वाले तो होते ही हैं, साथ ही इनकी कलात्मकता देखते ही बनती है। इन घरों को सुंदर-सुंदर तस्वीरों और अलंकरों से भी सजाया जा सकता है। जिससे इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

कम खर्च में तैयार

मिट्टी के घरों को कम खर्च में तैयार किया जा सकता है। एक गरीब आदमी भी इसे तैयार कर सकता है। एक सीमेंट के घर की तुलना में इसकी लागत काफी कम होती है। इसमें जगह भी कम लगता है। मिट्टी से बने घर इको-फ्रेंडली होते है।

पर्यावरण के लिए फायदेमंद

आजकल जितने भी घर बन रहे हैं उनमें अधिक मात्रा में लोहे ,प्लास्टिक,तांबा का इस्तेमाल हो रहा है। ये दोनों पर्यावरण में जल्दी नष्ट नही हो पाते हैं। मिट्टी से बने घरों में इन सब का इस्तेमाल नही होता है।
मिट्टी से बने घर रिसायकल भी किए जा सकते हैं, क्योंकि ये जब टूट जाते हैं, तब भी इन मकानों की सामग्री को पुनः उपयोग किया जा सकता है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से यह घर काफी फायदेमंद है। यह पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आपदा से बचाव

दुनिया में सबसे खतरनाक आपदा भूकंप होता है जो मिनटों में ही बड़ी तबाही लेकर आता है जिससे सब कुछ खत्म हो जाता है। मिट्टी के घर इस आपदा से हमें बचाता है। भूकंप में इन घरों में दरार नही पड़ती। अगर घर गिर भी जाए तो ज्यादा नुकसान नही होता है।

यही कारण है कि मिट्टी के घर अधिक फायदेमंद होते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरों के साथ शेयर करें।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular