नए साल में एक बार फिर सबको इंतजार है आईपीएल सीजन 2021 का। क्रिकेट के महासमर कहे जाने वाले इस खेल का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। साल 2021 आ चुका है और आने वाले कुछ महीनों के बाद आईपीएल का होना तय है। आईपीएल होने से पहले हर साल विभिन्न टीमों द्वारा खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदा जाता है। आईपीएल सीजन 2021 के लिए ऑक्शन की पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आज के इस पेशकश में आइए जानते हैं कि कौन खिलाड़ी आईपीएल 2021 का सबसे महंगा खिलाड़ी के तौर पर खरीदा गया, किन खिलाड़ियों को कितने में खरीदा गया तथा कौन-कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। आइए जानते हैं विस्तार से….

क्रिस मॉरिस – 14.25 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स
काइल जेमिसन – 15 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ग्लेन मैक्सवेल – 14.25 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जाय रिचर्ड्सन – 14 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब
स्टीव स्मिथ – 2.20 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
शाकीब अल हसन – 3.20 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
मोइन अली – 7 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स
शिवम दुबे – 4.40 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स
डेविड मलान – 1.5 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब
एडम मिल्स – 3.20 करोड़ – मुंबई इंडियंस
नाथन कूल्टर नाइल – 5 करोड़ – मुंबई इंडियंस
उमेश यादव – 1 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
पीयूष चावला – 2.40 करोड़ – मुंबई इंडियंस
शाहरुख खान – 5.25 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब
कृष्णप्पा गौतम – 9.25 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स
रिले मेरेडिथ – 8 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब
चेतेश्वर पुजारा – 50 लाख – चेन्नई सुपर किंग्स
टॉम करण – 5.25 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
मोइजेस हेनरिक्स – 4.20 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब
डेनियल क्रिश्चियन – 4.80 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
हरभजन सिंह – 2 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स

इन खिलाड़ियों के अलावा अलग-अलग टीमों के द्वारा कई और खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदा गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई जिसके कारण वे आने वाली आईपीएल सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। करुण नायर और जेसन रॉय ऐसे खिलाड़ी रहे जिन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे क्रिस मॉरिस जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 में खरीदा, वही टेस्ट के बेताज बादशाह चेतेश्वर पुजारा को महज 50 लाख नहीं खरीदा गया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
आईपीएल ऑक्शन के बाद अब इंतजार है तो बस उस समय का जब आईपीएल के इस नए सीजन का आगाज होगा। कौन से खिलाड़ी खुद को बेहतर साबित करेंगे किस टीम के सर आईपीएल 2021 का ताज सजेगा यह तो समय बताएगा। फिलहाल आईपीएल 2021 का इंतजार करते हैं।