24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeCricketIPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ ये गेंदबाज, अर्जुन...

IPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुआ ये गेंदबाज, अर्जुन तेंदुलकर टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल की सबसे बड़ी टीमों की बात की जाती है तो सबसे पहले नाम आता है मुंबई इंडियंस का। यह टीम अब तक रोहित शर्मा की कप्‍तानी में चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

मुम्बई ने अपनी टीम में इस बार नए चेहरों को शामिल किया है। जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शामिल थे। अब खबर आ रही है कि अर्जुन तेंदुलकर पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में।

अर्जुन तेंदुलकर हुए आईपीएल से बाहर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम ने खरीदा था। अब यह खबर आ रही है कि अर्जुन तेंदुलकर अपने चोट के कारण पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने इस बार अपनी टीम में युवा चेहरों को मौका दिया था जिसमें सचिन के बेटे अर्जुन भी शामिल थे। पर अब अर्जुन आईपीएल का एक भी मैच नही खेल पाएंगे। मुंबई ने अभी तक उन्हें खेलने का मौका भी नहीं दिया था।

अर्जुन की जगह सिमरजीत को किया गया शामिल।

अर्जुन के चोटिल होने के बाद मुंबई की टीम ने सिमरजीत सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। सचिन के फैंस उनके बेटे अर्जुन को खेलते हुए देखना चाहते थे पर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। अर्जुन के शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई की टीम ने उन्हें आईपीएल के लिए शामिल किया था।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं सिमरजीत।

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल से बाहर हो जाने के बाद मुंबई की टीम ने अपने साथ सिमरजीत सिंह को जोड़ा है। सिमरजीत सिंह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मुंबई की टीम ने सिमरजीत पर अपना भरोसा जताया है।सिमरजीत ने आइपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।

बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराते थे अर्जुन

दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस कराते थे। अब जब वह चोटिल हो गए हैं तो मुंबई ने सिमरजीत सिंह को मौका दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि सिमरजीत को एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है या नहीं। और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह अपनी गेंदबाजी से मुंबई को कितना फायदा पहुंचाते है। फिलहाल सिमरजीत मुंबई से जुड़ गए हैं और मुंबई के प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी कर रहे हैं।

Shubham Jha
Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular