17.1 C
New Delhi
Sunday, November 26, 2023
HomeBollywoodइन सेलेब्स के पास पैसा होने के साथ-साथ लंदन में विदेशों में...

इन सेलेब्स के पास पैसा होने के साथ-साथ लंदन में विदेशों में भी प्रॉपर्टी हैं।

भारतीय सितारों को विदेशों में छुट्टियां बिताना तो आम बात है। अमेरिका, यूरोप, मॉलदीव समेत कई ऐसे जगह हैं जहां ये सितारे छट्टियों को आनंद लेने जाते हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें कुठ जगह इतनी पसंद आ जाती है कि वो वहां अपना एक आशियाना भी खरीद लेते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही सितारों की बात करेंगे जिन्होनें इंगलैंड की राजधानी लंदन में अपना घर खरीदा है।

ऐसा कहा जाता है कि लंदन में कभी रात नहीं होती है क्योंकि ये शहर रात भर लोगों की भीड़ और जगमगानी रोशनी से गुलजार रहता है। हालांकि लंदन यूरोप का सबसे मंहगा शहर है फिर भी यहां पर्यटकों की भीड़ हमेशा देखने को मिलती है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का क्रेज भारत समेत अन्य देशों में देखा जाता है। शाहरुख अपने काम से अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। मुंबई में शाहरुख ने अपना ड्रीम हाउस मन्नत बनवाया है। इसके साथ ही शाहरुख के पास विदेशों में भी कतई संपत्ति हैं। सेंट्रेल लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में शाहरूख खान का खूबसूरत घर है। जिसकी कीमत 190 करोड़ के करीब है।

अजय देवगन

बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्सन से धमाल मचाने वाले एक्टर अजय देवगन का भी एक आशियाना लंदन में है। अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल की इच्छा को पूरा करने के लिए अजय देवगन ने लंदन में एक आलीशान विला खरीदा है। जिसकी कीमत 154 करोड़ है।

मुकेश अंबानी

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरे आई थी कि मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट होने वाला है। हालांकि बाद में उनकी कंपनी रिलायंस ने बयान देते हुए इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। मुकेश अंबानी ने लंदन के स्टोक पार्क में 592 करोड़ रुपए की लागत से 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस रिजॉर्ट में 49 बेडरूम भी हैं। अंग्रेजी अखबार मिड-डे के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने बर्किंघमशायर में स्टोक पार्क के पास मौजूद यह जमीन खरीदी है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी लंदन के Notting hill में एक घर के मालिक है। सोनम कपूर अपने पति के साथ शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो गई थी। हालांकि कोरोना काल में जब लंदन में वायरस बढ़ने लगा तो कुछ वक्त के लिए वे वापस भारत आ गए थे। सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद के घर की तस्वीरें आती रहती हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्मों में अपने दमदार रोल से खूब नाम और सोहरत बनाया। 2011 में कटरीना ने अपने परिवार के लिए लंदन के हेंमस्टीड एरिया (Hampstead area) में बड़ा और खूबसूरत बंगला खरीदा। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां अपने परिवार के साथ बिताने के लिए कटरीना हर साल लंदन जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी

मुबंई में अपने घर को लेकर शिल्पा अक्सर चर्चा में रहती है। समुद्र के किनारे घर को लेकर लोग अक्सर उनके आशियाने की तारीफ करते हैं। वहीं लंदन में भी शिल्पा का एक बड़ा सा घर है। सिल्पा के पति राज कुंद्रा लंदन के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। राज ने लंदन में शिल्पा को बंग्ला गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपए है। शिल्पा के इस आलीशान घर में दो बड़े हॉल्स, दो रिसेप्शन रूम, और सात लग्ज़री बेडरूम भी शामिल हैं।

Nidhi Savya
Working with an aim to become creative journalist with a commitment to high-quality research and writing. Dedication to sound investigative research methods and a strong desire to know the truth of the matter. Currently walking on the path of gaining experience in the field of journalism.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular