फैशन की दुनिया इतनी परिवर्तनशील होती है कि जो पहनावा आज प्रचलित है, हो सकता है वह कुछ दिनों के बाद प्रचलन में न हो।
वैश्वीकरण के इस दौर में रहन-सहन का प्रभाव लगभग सभी पर पड़ा है। आज पूरे विश्व में आपके पहनावे को प्राथमिकता दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही हॉलीवुड स्टार के बारे में बताएंगे जिनकी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के कारण वह चर्चा की विषय बनी हुई हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
ट्रांसपेरेंट ड्रेस में रेड कार्पेट पहुँची
हॉलीवुड सुपरस्टार मेगन फॉक्स अभी सुर्खियों में हैं। उनका ट्रांसपेरेंट ड्रेस की चर्चा सभी ओर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके तस्वीर में वह पूरी तरह ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर पहुँची हैं। उन्होंने इसी आउटफिट में रेड कार्पेट पर कैट वॉक किया और सबकी नजरें मेगन पर ही बनी हुई थीं। इस तरह की उनकी ड्रेस को देखकर सभी लोग हैरान थे। इस ड्रेस में मेगन के इनर वियर भी साफ नजर आ रहे थे और उनकी ये ड्रेस में वो काफी हॉट भी लग रही हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ मेगन फॉक्स

हॉलीवुड सुपरस्टार मेगन फॉक्स अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुँची हुई थीं। उनके बॉयफ्रेंड का नाम मशीन गन केली है। दोनों का ड्रेस काफी आकर्षित कर रहा है। मेगन फॉक्स की ड्रेस इतनी ट्रांसपेरेंट थी कि उनके इनर वियर के भी रंग देखे जा सकते हैं। मेगन फॉक्स ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मेगन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं।
इंटरनेट पर तस्वीरों ने मचाई धूम

मेगन फॉक्स की यह तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है। इस हॉट तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। पर यह तस्वीर इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है। तस्वीर में मेगन फॉक्स और उनके बॉयफ्रेंड मशीन गन का अंदाज काफी अलग है जिससे इस तस्वीर की ओर लोग आसानी से आकर्षित हो रहे हैं।