भारत में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा ऑफीशियल हैं। कई राज्य में हिन्दी के साथ उसकी क्षेत्रिय भाषा बोली जाती है। आज के जमाने जिन लोगों को अंग्रेजी बोलने नहीं आती उन्हे शर्म महसूस होता है। ऐसे में उन्हे लगता है वो अपने देश से बाहर जाने पर दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां आप हिन्दी में भी बात कर सकते हैं। इससे भी जरुरी बात ये है कि लोग वहां आपको जज नहीं करेंगे।
बता दें हिन्दी दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा है। हिन्दी भाषा बोले जाने वाले लोगों की जनसंख्या 46 करोड़ से ज्यादा है। भारत के अलावा भी कई देश है जहां हिन्दी को बोलचाल की भाषा में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रिका

दक्षिण अफ्रिका में हिन्दी भाषा बोलेने वाली जनसंख्या 9 लाख हैं। हालांकि यहां कि ऑफीशियल भाषा अंग्रेजी और अफ्रीकन है। लेकिन कई अन्य क्षेत्रिय भाषा के साथ हिन्दी भी बोली जाती है। ऐसा इसलिए भी मुमकिन हो पाता हैं क्योंकि दक्षिम अफ्रिका में भारतीय कम्युनिटी काफी संख्या में बसी हुई हैं।
सिंगापुर

सिंगापुर दक्षिण एशिया में इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच स्थित है। यहां की माले और आंग्रेजी भाषा को लोग ऑफीशियली यूज करते हैं। हालांकि इन भाषाओं के साथ तमिल, मेंड्रेन और हिन्दी भी बोली जाती है।
बंग्लादेश

अगर आप बंग्लादेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बेफ्रिक होकर जाइए। वैसे तो बंग्ला को यहां का ऑफीशियल भाषा माना गया है लेकिन यहां इंग्लिश के साथ हिन्दी भी बोली जाती है।
मॉरीशस

मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। कहा जाता है कि मॉरीशस में मिनी भारत बसता है। आजादी से पहले बड़ी संख्या में बिहार और यूपी से मजदूरों को यहां लाया गया था जिन्हे गिरमिटिया भी कहते हैं। यहां यूपी और बिहार की तरह भोजपुरी भाषा बोली जाती है। आधी से अधिक आबादी के लोग यहां हिन्दू हैं जिससे त्योहारों को काफी धूमधाम से मनाया जजाता है। बता दें लगभग 685,000 लोग यहां हिन्दी बोलते हैं।
फिजी

5 मई 1871 में अंग्रेजों का जहाज 471 भारतीयों को लेकर फिजी पहुंचा था. इनके साथ ही हिंदी भाषा भी वहां पहुंच गई। वक्त के साथ धीरे धीरे हिन्दी भाषा देश में फैलने लगी। जिसके बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा घोषित कर दी गई। यहां की हिंदी अवधी, भोजपुरी, बिहारी और हिंदी की अन्य बोलियों से बनी है।
आस्ट्रेलिया

लगभग 110,000 हिंदी भाषी लोग यहां काम करते हैं और रहते हैं। अगर आप भी इस देश में बसना चाहते हैं, तो आपके लिए ये सपना सच होना जैसा साबित हो सकता है। सिडनी और कैनबरा जैसे बड़े शहरों के आसपास कई भारतीय कम्युनिटी के लोग रहते हैं।
कनाडा

कनाडा क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश में 10 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और 1,00,000 कनाडाई हिन्दी को अपनी पहली या प्राथमिक भाषा के तौर पर देखते हैं। कनाडा में रहना और वहां काम करना भारत में काफी लोकप्रिय है। प्रयर्टक स्थल के तौर पर भी कनाडा एक अच्छा विकल्प है।