23.1 C
New Delhi
Monday, November 27, 2023
HomeFactयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

योग हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने की वह क्रिया हैं, जिसके करने से ना केवल हम शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं।

अगर आप इन दिनों योगा क्लास जाने की सोच रहे हैं तो आपको इन 5 बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

  1. योगा करते समय सही कपड़ों का चुनाव

योगा करते समय तंग कपड़े ना पहने, शरीर के खिंचाव के कारण तंग कपड़े आप को असहज महसूस करवा सकते हैं। इसीलिए हमेशा स्ट्रेचेबल कपड़ों का चुनाव करें, इससे आपकी त्वचा को सांस लेने में आसानी होगी साथ ही यह आपके शरीर को कसते नहीं हैं।

2.योगा करने से पहले आहार लेना होगा फायदेमंद

सबसे पहले ध्यान रखें योगा करने से 45 मिनट पहले ही किसी भी आहार का सेवन करें। प्रोटीन से भरा आहार जैसे अंडे ,प्रोटीन शेक, दही , फल जैसी चीजों का भी सेवन करना लाभदायक होगा। अगर आपने सुबह का समय योग के लिए चुना है तो ग्रीन टी भी फायदेमंद हो सकता है।

3.यौग करने के लिए समय है लाभदाय

वैसे योग करने का अपना कोई निश्चित समय नहीं होता। लेकिन बड़े बुजुर्ग का कहना है प्रातः काल का समय योगा के लिए लाभदायक होता है, सुबह के समय आपका शरीर ऊर्जा से भरा होता है और आप रिलैक्स होते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें रोजाना नियत समय पर योगा करें। नियत समय पर योगा करने से योगा का पूरा लाभ मिलता है।

4.ठंडा पानी कर सकता है आपको बीमार

जब आप योग कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि योग करते समय आपको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि योग करते समय हमारे शरीर से पसीना निकलता है और हमारा शरीर गर्म रहता है और ऐसे में हम ठंडा पानी पीते हैं तो सर्द-गर्म की शिकायत हो सकती है और आपको जुकाम व कफ जैसी परेशानी हो सकती है।

5.कितना जरूरी वार्मअप

ध्यान रखें योगा करने से पहले वार्मअप या सूक्ष्म योग करने से आपके रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। शरीर की जड़ता और बेचैनी दूर होती है ,तथा शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स भी नहीं आते। एवं आप और अधिक समय तक योगा कर सकते हैं।

Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular