आज के युग में इंसानों की प्रवृत्ति से हम सभी भली-भांति वाकिफ है। इंसान ही इंसान का खतरा बनता जा रहा है। इंसान के अंदर से दया भाव लगभग समाप्त सी हो गई है। जब हम मानव, मानव के लिए दया नहीं करते तो पशुओं पर क्या दया करेंगे। लेकिन आज की कहानी ऐसी है जिसे सुनकर शायद ही आपकी मानवता ना जागे।

घटना दक्षिण भारत की है जहां एक कुत्ते के बच्चे को एक बंदर ने बचाने के लिए अपना जान दांव पर लगा दिया। हम लोगों के अंदर जातीय प्रवृत्ति बहुत ही अत्याधिक बढ़ती जा रही है। कहीं ना कहीं यह स्थिति पशुओं के साथ भी होती है। ऐसे में एक बंदर का एक कुत्ते के बच्चे के लिए इतना प्यार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
गोद में लेकर की उसकी रक्षा

छोटे कुत्ते के बच्चे को सड़क पर अकेला घूमते देख इस बंदर ने इसे सीने से लगा ली है। ऐसा लग रहा था कि वह अपने ही बच्चे को सीने से लगा रहा है। इतना ही नहीं वह इस बच्चे को दूसरे आवारा कुत्तों से भी रक्षा करने की जिम्मेदारी ले ली।
दृश्य देखकर मचा हलचल

लोग इस बात से हैरान थे कि कि एक कुत्ता जो बंदर पर अक्सर भौंकता रहता है। उस कुत्ते के बच्चे को इस तरह जब बंदर कैसे अपने सीने से लगा रही है। बंदर का यह व्यवहार देखकर लोगों ने बंदर के सामने कुछ खाने को रखा। तभी लोगों ने यह देखा कि बंदर ने खाना पहले उस कुत्ते के बच्चे को खिलाया। बंदर का यह व्यवहार हम सभी मानव के लिए प्रेरणा का स्रोत है।