बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक का सफ़र तय करने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय में माहिर मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी खासी है। हालांकि, अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के कारण कई बार चर्चा का विषय बन जाती है।
हाल हीं में प्रियंका ने अपनी बुक Unfinished की प्रमोशन के लिए एक लाइव सेशन किया था। इस सेशन में अपने अनोखे ड्रेस के कारण एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गई। प्रियंका हरे और काले रंग की गुब्बारे वाली ड्रेस में नज़र आईं। अपने इस ड्रेस के कारण कुछ दिनों से प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल यह पहली बार नहीं है जब वह अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण मज़ाक की पात्र बनीं हैं।
आज हम आपको उन मीम्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें देख खुद प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। 24 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए उन्होंने Memers को थैंक यू भी कहा है। उनके इस ट्वीट को 4.5K से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
Too funny… Thanks for making my day guys ! @LUXURYLAW #halpernstudio pic.twitter.com/TpEJIUocSJ
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 23, 2021
Too funny… Thanks for making my day guys ! @LUXURYLAW #halpernstudio pic.twitter.com/TpEJIUocSJ
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 23, 2021
विराट कोहली की बॉल
एक मीम्स में विराट कोहली कैच लेते नज़र आ रहें हैं। इसमें बॉल की जगह प्रियंका चोपड़ा दिख रही हैं।
बोरिया बिस्तर
जब मम्मी गुस्से में कहे अपना सामान लेकर घर से निकल जाओ तब ऐसे जा सकते हैं।
हॉट एयर बलून
एक मीम्स में प्रियंका हॉट एयर बलून की जगह उड़ते नज़र आई।
प्रियंका बनीं Pokemon
प्रियंका बॉम
पफर फिश के टाइप में एक प्रियंका भी