28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023
HomeSuccess Storiesहिमाचल के रहने वाले दिनेश कभी स्कूटर पर बेचते थे सामान, आज...

हिमाचल के रहने वाले दिनेश कभी स्कूटर पर बेचते थे सामान, आज अपने अनोखे आईडिया से करोडों की कम्पनी खड़ी कर चुके हैं

अगर टूटने लगे हौसला तो याद रखना,
बिना मेहनत किये तख्तो-ताज नहीं मिलते।
अंधेरों में भी अपनी मंज़िल ढूंढ लेते हैं,
क्योंकि जुगनू कभी रौशनी के मोहताज़ नहीं होते।

आज हम कुछ ऐसे ही सफलता की बुलंदियों को छूने वाली शख्सियत दिनेश लोहिया के बारे में बताएंगे जो कभी स्कूटर पर जरूरत का सामान बेचा करते थे लेकिन आज वो करोड़ों की कंपनी चला रहे हैं। दिनेश ने फर्श से अर्श तक का सफर बहुत संघर्ष करने के बाद तय किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

हिमाचल के रहने वाले दिनेश

दिनेश लोहिया हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले हैं। दिनेश आज 18 करोड़ की कपंनी के मालिक है लेकिन इससे पहले उन्होंने मात्र 18 हजार रुपये से अपने बिज़नेस की शुरुआत की थी। दिनेश पेशे से इंजीनियर हैं लेकिन आज उनकी गिनती सफल बिज़नेसमैन में होती है।अपने संघर्ष के दिनों में दिनेश ने कई विषम परिस्थितियों का सामना किया था। वो लगभग 20-22 घंटे कार्य करते थे। वक़्त की कमी के कारण नींद भी पूरी नहीं हो पाती थी। वो पूरे दिन में केवल 2 घंटे ही सोते थे। नींद पूरी ना होने के कारण दिनेश एक बार सीढ़ियों से गिर पड़े थे और अधरंग के शिकार हो गये। इस बुरे हालात में भी दिनेश ने हार नहीं मानी और अपने स्कूटर पर सामान बेचने का काम जारी रखा।

पढ़ाई के बाद नौकरी

दिनेश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की। वो नौकरी करने दिल्ली चले गए। वहां कुछ समय तक नौकरी करने के बाद वो कुछ पैसों को लेकर वापस अपने घर आ गए। जब दिनेश सोलन वापस आये तो इन्होंने वहां उत्पाद का निर्माण शुरू किया और कुछ कंपनियों में भेजा। लेकिन किसी भी कंपनी ने उनके प्रोडक्ट को हां नहीं कहा। दिनेश ने फिर भी हार नहीं मानी। वो लगातार मेहनत करते रहे। उन्हें विश्वास था कि एक दिन सफलता जरुर मिलेगी।

दिनेश की मेहनत रंग लाई

उनकी मेहनत का फल मिलने का समय आ ही गया था। सोलन में “हमारा सर्किट” के निर्माण के लिए बिज़नेस की शुरुआत हुई। दिनेश ने बहुत सी कम्पनियों के लिए सर्किट प्लेट्स तैयार किया जिसमें दिनेश को काफी सफलता प्राप्त हुई। देखते ही देखते स्कूटर पर सामान बेचने वाला आदमी करोड़ों की कंपनी चलाने लगा।दिनेश आज अपने साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ रहें है। अब दिनेश लोहिया की गणना हिमाचल प्रदेश के बड़े बिज़नेसमैन में होती है। इनके प्रोडक्ट देश के साथ विदेश में भी प्रसिद्ध हो रहे हैं। दिनेश कहते हैं कि, हमारा यही उद्देश्य है हम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट लोगों को ईमानदारी से उपलब्ध कराएं। यही कारण है कि हमारा उत्पाद देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है।

आज उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। वह लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular