ऐसा शायद कोई ही होगा जो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर फिदा ना हो। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माने जाने वाली ऐश्वर्या राय आज भी बॉलीवुड में नजर आती हैं। शादी के 11 साल बीत जाने के बाद उन्होंने खुद को बहुत सहजता से रखा है। ऐश्वर्या इनदिनों पेरिस फैशन वीक में व्हाइट ड्रेस में रैंप वॉक करती नजर आई हैं।
खूबसूरत लग रही हैं ऐश्वर्या
पेरिस फैशन वीक में व्हाइट ड्रेस में रैंप वॉक करती ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह किसी परी से कम नही लग रही हैं। ऐश्वर्या की उम्र 44 साल है लेकिन इनकी उम्र का उनकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वह आज भी पहले के तरह ही खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या का लुक देखने लायक है। ऐश्वर्या अपने इस अंदाज से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
पति-बेटी के साथ ऐश्वर्या
ऐश्वर्या पेरिस में अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या दोनों के साथ हैं। यह खूबसूरत हीरोइन पेरिस फैशन वीक 2021 में शामिल होने पहुँची हैं। यहाँ उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक किया है। ऐश्वर्या की यह फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। लोग ऐश्वर्या की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ऐश्वर्या का परिवार के साथ समय
बहुत दिनों बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी और पति के साथ कही घूमने गई हैं। ऐश्वर्या के इस खूबसूरत तस्वीर के साथ वीडियो को उनके पति अभिषेक बच्चन ने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में रात में एफिल टावर का खूबसूरत नजारा भी दिख रहा है। ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीता रही हैं। दरअसल, कोरोना के बाद ऐश्वर्या पहली बार कही घूमने गई हैं।
फिर से फिल्मों में नजर आएंगी ऐश्वर्या
लंबे अंतराल के बाद ऐश्वर्या राय जल्द ही एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। खबर के अनुसार वह भारत की सबसे बड़ी बजट की फिल्मों में से एक में नजर आने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्टर मणिरत्नम बना रहे है। इस फ़िल्म का नाम पोन्नियिन सेल्वान है। फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है।