22.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeBollywoodतीन-तीन सुपरस्टार से प्यार होने के बाद भी, नहीं हो सकी शादी

तीन-तीन सुपरस्टार से प्यार होने के बाद भी, नहीं हो सकी शादी

रवीना टंडन एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। वे फिल्मों में काफी लोकप्रिय रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करने के साथ ही तेलगु, तमिल और कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया।

वह अपने समय की सबसे अधिक मेहनताने के पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थी। वह एक सफल अभिनेत्री तो थी ही साथ ही साथ उन्होंने एक बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। पर क्या आपको पता है कि रवीना का नाम एक नही तीन-तीन सुपरस्टार के साथ जुड़ा। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मशहूर अभिनेत्री रवीना

रवीना टंडन अपने समय की मशहुर अभिनेत्री रह चुकी हैं। रवीना टंडन ने अपने फ़िल्मी करियर कि शुरुआत 1991 में आई फ़िल्म ‘पत्थर के फूल’ से की थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी हिट साबित हुई थी। फिर उसके बाद 2004 में उनकी फिल्मे आई ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’ और ‘लाडला’ जो कि बहुत ज्यादा हिट रही थी। इसी वर्ष उनकी एक और थ्रिलर फ़िल्म आई ‘इम्तिहान’ और ‘अंदाज अपना अपना’, यह फ़िल्म भी सफल रही थी।

अजय के साथ प्यार

रवीना ने अजय देवगन के प्यार में धोखा खाने के बाद सुसाइड करने की कोशिश की थी। जिसके बाद से ही वो डिप्रेशन में भी चली गयी थी। इस रिश्ते के बारे में ऑफिशली अजय देवगन ने आज तक कुछ भी नहीं बोला है तो वहीं रवीना टंडन के साथ अजय देवगन काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे जो बिना जल्दबाजी के प्यार में इतनी ज्यादा दीवानी हो गई थी कि वो उनसे जल्द से जल्द शादी करना चाहती थीं। दोनों के बीच नजदीकियां 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। रवीना अजय के प्यार में पागल थीं पर उनका प्यार सफल नही हो सका।

अक्षय के साथ इश्क

अक्षय और रवीना एक समय काफी सीरियस रिलेशन में थे। कहा तो यहां तक जाता था कि दोनों ने सगाई कर ली थी। दोनों एक-दूसरे को कब दिल बैठे थे पता ही नहीं चला था। 90 के दशक में अक्षय और रवीना का प्यार फिल्म ‘मोहरा’ के सेट पर फला-फूला। 1994 में आई इस फिल्म की रिलीज के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे। बाद में अक्षय और रेखा की लिंक अप की खबरें रवीना को परेशान करने लगी। अक्षय के रंगीन मिजाज से वैसे ही वो परेशान चल रही थीं। ऊपर से रेखी के साथ एक्टर की बढ़ती नजदीकियों से उन्हें तगड़ा झटका लगा और दोनों अलग हो गए।

सनी देओल से प्यार

बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन रवीना टंडन और सनी देओल ने बहुत सी फिल्में साथ में की है। दोनों ही फिल्म जिद्दी और क्षेत्रीय के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। काफी लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद अलग हो गए थे, क्योंकि वह शादीशुदा थे। वहीं सनी देओल ने गुपचुप ढंग से विदेश में शादी की थी। उनकी शादी के एक ही तस्वीर है। जो कि यूके की एक मैग्जीन के कवर पेज पर छपी थी। बताया जाता है कि पूजा संग सनी की शादी बिजनेस एग्रीमेंट को लेकर हुई थी। जिसके दो बिजनेस करने वाली फैमिली रिश्तेदारों में बदल गई थी।

अंत मे रवीना की शादी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से हुई। दोनों ने साल 2004 में शादी कर लिया। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular