22.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeFactअगर खाएंगे रोज 1 उबला अंडा तो दूर भाग जाएंगी कई बीमारियां,...

अगर खाएंगे रोज 1 उबला अंडा तो दूर भाग जाएंगी कई बीमारियां, मिलेंगे गजब के फायदे

ठंड के मौसम में अंडा एक ऐसा आहार है, जिसे अधिकतर लोग अपने नाश्ते में शामिल करते हैं। प्रोटीन युक्त अंडे को लोग कई रूपों में खाते हैं। किसी को अंडे का आमलेट पसंद है तो कोई उबला हुआ अंडा खाता है। इसे चाहे आप किसी भी रूप में खाएं, यह आपके स्वास्थ्य को लाभ ही पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे उबले अंडे खाने से आपको कई फायदे हो सकते हैं।

उबला अंडा लाभकारी

अंडों को कच्चा खाने से हमेशा बचना चाहिए। इसका प्रमुख कारण है कच्चे अंडों में मौजूद बैक्टीरिया। ये बैक्टीरिया आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा बेहतर है।
कच्चे अंडे की तुलना में उबला हुआ अंडा पाचन के लिए ज्यादा बेहतर होता है। कच्चे अंडे का पाचन आसानी से नहीं हो पाता। कच्चे अंडे में बायोटिन नामक खास पोषक तत्व भी नहीं पाया जाता, जिसे बी-7 या विटामिन एच भी कहते हैं। यह मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है।

आंखों की रौशनी में वृद्धि

अंडों में पाए जाने वाले दो एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी आंख के मैक्युलर क्षेत्र में पाए जाते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और ओमेगा-3, जो अंडों में भी पाए जाते हैं, आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आवश्यक भूमिका निभाते हैं। यह आंखों के रौशनी में वृद्धि करते हैं। इसलिए आंखों के लिए उबले हुए अंडे लाभप्रद हैं।

याददाश्त में मददगार

अंडों में खास विटामिन पदार्थ कोलीन होता है, जो वसा को चयापचय में मदद करता है, स्वस्थ कोशिका झिल्ली को बनाए रखता है और दिमाग़ के काम और याददाश्त में सुधार करता है। आमतौर पर खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों में कोलीन मिलना मुश्किल है। इसलिए उबले हुए अंडो को खाने से दिमागी तौर पर आप मजबूत बन सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

एक अध्ययन के अनुसार गर्भावस्था के दौरान कोलीन के उचित सेवन से शिशुओं में मस्तिष्क की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया की गति में सुधार हो सकता है। जिससे उबले हुए अंडे गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शिशु के विकास में भी लाभ पहुँचता है।

अंडों में होता है विटामिन-डी

भारत में ज़्यादातर लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है। अंडों में मौजूद विटामिन-डी की मदद से शरीर कैलशियम को बेहतर तरीके से सोखेगा, जिससे हड्डियां और दांत हेल्दी रहते हैं। इससे शरीर में काफी लाभ मिलता है। उबले हुए अंडे शरीर में विटामिन-डी प्रदान करता है।

मांसपेशियां बनती हैं मजबूत

एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है, इसी वजह से ये वर्कआउट के बाद खाया जाने वाला बेस्ट स्नैक माना जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ सफेदी खाने की तुलना में पूरा अंडा खाने से आपको मसल्स बनाने और हड्डियों को मज़बूत बनाने में ज़्यादा मदद मिलेगी।

इस तरह उबले हुए अंडो के कई फायदे हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Shubham Jha
Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular