15.1 C
New Delhi
Saturday, November 25, 2023
HomeBollywoodकरिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा -हनीमून पर दोस्तों के साथ सोने के...

करिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा -हनीमून पर दोस्तों के साथ सोने के लिए किया था मजबूर, हुआ था सौदा

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्‍मा कपूर ने कई सालों तक सिनेमा पर राज किया है फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब रहते थे।

आज हम आपको बताएंगे कि करिश्मा कपूर की शादी के बाद उनके हनीमून पर उनका सौदा किया गया था और यह सौदा उनके पति ने खुद किया था।

करिश्मा ने फिल्मों में खूब नाम कमाया

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से संबंध रखती हैं जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। पृथ्वीराज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर सभी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है।

अभिषेक बच्चन से हुई सगाई टूटी

करिश्मा का अफेयर अभिषेक बच्चन के साथ था। दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और उनकी सगाई भी हो गई। जया बच्चन ने तो करिश्मा को सबके सामने अपनी बहू बता दिया था। हालांकि किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया और करिश्मा अभिषेक हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए। उनके अलगाव से कुछ वक्त के लिए कपूर और बच्चन परिवार में तनाव भी आ गया था।

संजय कपूर के साथ हुई शादी

करिश्मा की शादी अंततः संजय कपूर से हुई जो दिल्ली में एक बिजनेसमैन थे। वह उनके साथ शादी के बाद दिल्ली भी शिफ्ट हो गईं। संजय कपूर खुद पहले से तलाक शुदा थे। करिश्मा और संजय के शादी का अंत 2016 में हो गया। करिश्मा ने उसके बाद अपने पति पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पति उनसे शादी करने के बाद भी अपने पहली पत्नी के साथ रहते हैं।

करिश्मा का हनीमून पर सौदा

करिश्मा ने यह भी कहा था कि उनके हनीमून पर उनके साथ घिनौना काम किया जाने वाला था। उनके पति संजय कपूर ने उनका सौदा कर डाला था। करिश्मा के अनुसार संजय ने अपने दोस्तों के साथ करिश्मा को सोने पर मजबूर किया था। उनके कई दोस्तों ने तो करिश्मा की कीमत भी लगा डाली थी। जब करिश्मा ने इसका विरोध किया तो उनपर संजय द्वारा हाथ भी उठाया गया था। शादी के बाद कई मुश्किलों से करिश्मा को गुजरना पड़ा था।

अब करिश्मा संजय से बिल्कुल अलग है और अपने बच्चों के साथ रहती हैं।

Shubham Jha
Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular