मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है। मनुष्य को कर्मों के अनुसार ही उसे फल मिलता है। अच्छे कर्मों से ही मनुष्य समाज में सम्मान प्राप्त करता है।
आज हम आपको एक तस्वीर के बारे में बताएंगे जिसमें एक रेंजर ने हाथी के बच्चे को मां से मिलवाया है। इस तस्वीर में हाथी का बच्चा रेंजर से एक बेटे की तरह लिपटा हुआ है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हाथी के बच्चे को बचाया
दरअसल,एक हाथी का नन्हा बच्चा गुम हो गया था। जब इस बात का पता वहां के रेंजर्स को चला तो उन्होंने उसकी जान बचाई और फिर से उसको उसकी मां से मिलवाया। रेंजर अफसर प्रसाद और उनकी टीम ने इस नेक काम को किया है।
हाथी की माँ खुश
वायरल हो रहे इस तस्वीर में हाथी के बच्चे को, जो कुछ ही महीने का है, उसकी मां और परिवार से मिलाया। बच्चा गड्ढे में गिर गया था और बाहर निकाले जाने के बाद रेस्क्यू टीम के पीछे चलते-चलते अपनी मां से दुबारा मिल पाया। जैसे ही बच्चे ने अपनी मां को काफी देर बाद देखा, जोर से चीखते हुए उसके गले लग गया। दोनों के मिलन को देखकर रेस्क्यू टीम भी ख़ुशी से झूम पड़ी।
बेटे की तरह लिपटा हाथी का बच्चा
इसके बाद हाथी का बच्चा रेंजर अफसर प्रसाद से भी एक बेटे की तरह लिपट गया। इस भावुक तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग रेंजर अफसर प्रसाद और उनकी टीम की तारीफ भी कर रहे हैं। इस भावुक कर देने वाले तस्वीर को आप भी देखें।
सचमुच किसी को बचाने वाला इंसान ही भगवान कहा जाता है।