22.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023
HomeMotivation21 साल की आर्या बनी मेयर,पिता है इलेक्ट्रिशन

21 साल की आर्या बनी मेयर,पिता है इलेक्ट्रिशन

जो किसी महापुरुष के विचारों से प्रेरणा ग्रहण करते हैं वो काफी तेजी के साथ अपनी मंजिल हासिल करके और आगे बढ़ते हैं। जो संघर्ष की राह पर चलते है मंजिल हासिल करने के दिशा में किसी भी परिस्थित से घबराहट नही होती है।

वैसे छात्र परिजनों की भावनाओं का ख्याल भी बखूबी रखते है। कैरियर के लिए चुने गए मार्गों के संभावित फायदे व नुकसान के संदर्भ में आत्मचिंतन करते हुए परिजनों द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का सही उपयोग करते हैं और आगे बढ़ते है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी मंजिल बहुत जल्दी मिल गई। उन्होंने अपने परिवार के लोगों के भावनाओं को समझा और सफल हुईं।

केरल की आर्या बनी मेयर

केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाली 21 साल की आर्या राजेंद्रन जो कि बीएससी मैथ की स्टूडेंट है स्थानीय निकाय के चुनाव में आर्या ने पहली बार वोट डाला था। इस चुनाव में वह प्रत्यासी भी थी। इस चुनाव में विजय पताखा लहराकर वह केरल की सबसे युवा मेयर बन चुकी है। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ लिया। वह सी पीएम पार्टी से जुड़ी हुई है।

सामान्य परिवार से आर्या

आर्या का परिवार बहुत ही सामान्य है उनके पिता इलेक्ट्रिशियन है और उनकी माता गृहणी है। पर बताते चलें की आर्या ही अकेली ऐसी लड़की नही है हमारे भारत में कई ऐसे लोग है जिन्हें बड़ी कम उम्र में एक अच्छा मुकाम हासिल हो जाता है।

आर्या से लोगों को उम्मीद

आर्या जहां की मेयर बनी है वहां लोगों को उनसे काफी उम्मीद है।लोग आर्या से बहुत आश लगाए बैठे है कि एक युवा के आने से क्षेत्र की स्थिति काफी दुरुस्त होगी। काफी युवा भी आर्या से प्रभावित होकर उनकी तरह बनना चाहते है।

युवा अपने क्षेत्र में लोकप्रिय

बहुत जल्दी सफलता हासिल करने वाली आर्या अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें युवा काफी पसंद करते हैं। अपने परिवार के लोगों की स्थिति को देखते हुए आज आर्या ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई भी काम दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो वह होकर रहता है। आज आर्या लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments