31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023
HomeNewsमनोरंजन करते दिखे तालिबानी लड़ाके,काबुल के एक मनोरंजन पार्क में जश्न मनाते...

मनोरंजन करते दिखे तालिबानी लड़ाके,काबुल के एक मनोरंजन पार्क में जश्न मनाते हुए नजर आये

पूरी दुनिया मौन होकर देखती रह गई और अफगानिस्तान पूरी तरह से तालिबान के हाथ में चला गया।

15 अगस्त 2021 की सुबह जब भारत में लोग आजादी का जश्न मना रहे थे तब तालिबान के लड़ाके अफगान राजधानी काबुल पर घेरा डाल रहे थे और अफगान नागरिकों की आजादी पर कब्जा पक्का कर रहे थे। अब अफगानिस्तान पर तालिबान का पूरी तरह कब्जा है।

मनोरंजन करते दिखे तालिबानी लड़ाके

जब से अफगानिस्तान पर तालिबानी लड़ाकों का कब्जा हुआ है तब से ही इंटरनेट पर तालिबानी लड़कों के मनोरंजन की तस्वीर वायरल होती आई है। इस बार फिर तालिबानी लड़ाके मनोरंजन और मस्ती करते हुए देखे जा रहे हैं। दरअसल, तालिबानी लड़ाकों की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वो काबुल के एक मनोरंजन पार्क में जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

काबुल में मनोरंजन चाहते थे लड़ाके

तालिबानी नेता का मन काफी दिनों से काबुल में आकर मनोरंजन करने का था और अब जब उन्हें छुट्टी मिली तो उन्होंने काबुल के एक मनोरंजन पार्क में अपना समय बिताया। पहले अमेरिकी सेना का काबुल में डेरा था जिससे तालिबानी नेता यहां नही आ पा रहे थे। अब अमेरीका ने अपने सेना को वापस बुला किया है तो तालिबानी नेता आराम से अब काबुल घूम सकते हैं। ऐसे में वह खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।

पहले भी मनोरंजन करते देखा गया

तालिबानी लड़ाकों को कई बार मौज-मस्ती करते हुए देखा गया है। कुछ दिन पहले भी यह लोग अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद एम्यूजमेंट पार्क में पहुंच गए थे और बच्चों के झूले में झूलने लगे थे। कुछ लोग तो बच्चों की इलेक्ट्रिक कार में बैठ उसे चलाने लगे थे। यह तस्वीर पूरे विश्व के लोगों के लिए मनोरंजन बन गई थी। तालिबानी लड़ाकों के इस मौज मस्ती को एक छोटे बच्चे की तरह देख रहे थे। ऐसे भी इन लड़ाकों को जब भी मौका मिलता है यह मस्ती करते हुए पाए जाते हैं।

अभी तक नही मिली है मान्यता

तालिबानी सरकार को अभी तक मान्यता नही मिली है। अफगानिस्तान पर हुए कब्जे के बाद वहां उन्होंने अपना आधिपत्य तो जमा लिया है पर दुनियाभर की सरकारों और संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दुनिया भर के देश तालिबानी सरकार को कब मान्यता देते हैं और स्वीकार भी करते हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular