सलमान खान के भाई होने के नाते से अरबाज खान ने भी बाॅलीवुड में काफी पहचान बनाई है।
हालांकि अरबाज ने बेहद गिनी-चुनी फिल्में की हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इनदिनों अरबाज अपनी गर्लफ़्रेंड जॉर्जिया को लेकर सुर्खियों में हैं।
जॉर्जिया के दीवाने अरबाज
अरबाज अपनी गर्लफ़्रेंड जॉर्जिया के दीवाने हैं। उनकी दीवानगी जॉर्जिया को लेकर ऐसी है की आए दिन इनदोनों की फ़ोटो सोशल मीडिया पर आती रहती है। जॉर्जिया भी काफी खूबसूरत हैं। वहीं अरबाज खान की गर्लफ़्रेंड जॉर्जिया एंड्रेनिया एक मॉडल हैं। अरबाज खान ने जॉर्जिया को मुंबई में करीब तीन करोड़ रुपए की कीमत वाला फ्लैट भी गिफ्ट किया है। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं।
अरबाज से छोटी हैं जॉर्जिया
अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 52 के हैं जबकि जॉर्जिया 30 साल की हैं। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। खास ये भी है कि अरबाज का पूरा परिवार जॉर्जिया के बारे में जानता है। अरबाज खान जॉर्जिया के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। लोगों का मानना है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
जॉर्जिया को कई तोहफे
अरबाज खान के द्वारा अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जिया को कई तोहफे दिए गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड को हाल ही में एक आलीशान फ्लैट गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट उन्होंने मुम्बई में खरीदी है। इतना आलीशान फ्लैट गिफ्ट में देना यह बतलाता है कि अरबाज और जॉर्जिया का रिश्ता बेहद गंभीर है।
मलाइका से हुई थी पहली शादी
अरबाज ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। अरबाज की शादी और तलाक दोनों ही बातें हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रही हैं। शादी के 20 साल बाद अरबाज- मलाइका की शादी टूट जानें से दोनों के फैंस काफी निराश हुए थे। अब मलाइका अरोड़ा अर्जुन।कपूर को डेट कर रही हैं।