22.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023
HomeMotivationकेरल की 31 वर्षीय एनी शादी के बाद अलग हुई,आइसक्रीम और नींबू...

केरल की 31 वर्षीय एनी शादी के बाद अलग हुई,आइसक्रीम और नींबू पानी बेचकर गुज़ारा किया,लेकिन कभी हार नहीं मानी, अब सब इंस्पेक्टर बनकर दे रहीं है प्रेरणा

नारी शक्ति में वो ताकत होती है जो हर मुकाम हासिल करने की क्षमता रखती है। ऐसे तो महिलाऐं हर क्षेत्र में बड़े-बड़े कारनामे करती रही हैं।

आज हम आपको एक महिला के बारे में बताएंगे,जिन्होंने अपने मुकाम को पाने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना किया पर इन कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। आइये जानते हैं उनके बारे में।

नींबू पानी बेचकर गुजारा

केरल की 31 वर्षीय एनी शिवा आइसक्रीम और नींबू पानी बेचकर गुज़ारा करती थी। शुरू-शुरू में जब वह कांजीराम केएनएम गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर में थी उसी समय उन्हें एक लड़का से प्रेम गया था। उन्होंने अपने घरवालों के सामने अपनी शादी बात रखी लेकिन परिवार स्वीकार नहीं किया। अपना प्यार पाने लिए वह अपने परिवार के विरुद्ध जाकर शादी कर ली लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक बन नहीं पायी।

शादी के बाद अलग हुई

शादी के 2 साल बाद ही दोनों अलग हो गए और अपनी 6 महीने के बच्चे के साथ ऐनी अकेली हो गई। अपनी जिंदगी से मायूस एनी को उनके दोस्तों ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। 2014 में एनी एसआई बनने की तौयार में जुट गई। एनी वर्ष 2019 के एसआई का टेस्ट भी क्रैक कर ली। परीक्षा समाप्त होने के बाद वर्कला ग्रामीण पुलिस सवडिवीजन में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हो गई। अपनी शादी परिवार से विरुद्ध करने पर भी अपने ससुराल से लौट आई।

माता-पिता का डर

ऐनी के माता-पिता ने एनी को स्वीकार करने से डरते थे। उन्हें समाज से डर लगता था। एनी 18 वर्ष की आयु में एक बच्चे के साथ उसी घर में वापस आई जिस घर से उन्हें निकाल दिया गया था। आज ऐनी अपने पैरों पर खड़ी है। एनी महिलाओं को अपने पैरो पर खड़े होने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने तमाम बाधाओ को पार कर के अपने लक्ष्य को हासिल किया है। आज उनके परिवार के लोग भी उन पर गर्व करते हैं।

एनी की जितनी तारीफ की जाए कम है। आज वह महिलाओं के लिए मिशाल हैं।

Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular